
खूबसूरत चेहरे भी दिखते हैं 'डरावने', शख्स के साथ हो रहीं अजीब चीजें, पता चली वजह
AajTak
अमेरिका के टेनेसी के ट्रक ड्राइवर Sharrah को साल 2020 के नवंबर से अचानक कुछ हो गया. उन्हें हर किसी के चेहरे टेढे मेढे, नाक कान भी उल्टे पुल्टे दिखने लगे. जब इसके पीछे का सच उन्हें मालूम हुआ तो वे हैरान रह गए.
क्या आपने कभी सोचा है कि एक रोज आप सोकर उठें और आपके आसपास सभी के चेहरे बदलकर टेढ़े मेढे़ हो गए हों तो क्या होगा? अब आप कहेंगे कि भला ऐसा क्यों ही होगा? दरअसल हाल में एक शख्स के साथ ऐसा ही कुछ हुआ, उसे सभी के चेहरे ऐसे ही दिखने लगे थे लेकिन इसमें उन लोगों की गलती नहीं थी बल्कि गड़बड़ शख्स के साथ ही थी.
अमेरिका के टेनेसी के ट्रक ड्राइवर Sharrah को साल 2020 के नवंबर से अचानक कुछ हो गया. उन्हें हर किसी के चेहरे टेढे मेढे, नाक कान भी उल्टे पुल्टे दिखने लगे.सबसे पहले उन्हें अपने अपार्टमेंट में एक ऐसा आदमी दिखा जिसके चेहरा बुरी तरह बिगड़ा हुआ था. फिर उसे अहसास हुआ कि वह तो उसका रूममेट है.फिर जब वह बाहर निकला तो उसने देखा कि हर किसी इंसान का चेहरा बिगड़ा हुआ है. शारा को लगभग हर किसी के चेहरा के हावभाव भी मानो किसी राक्षस जैसे थे.
शारा ने बताया 'मेरा पहला ख्याल यह था कि मैं एक राक्षसी दुनिया में जाग गयाहूं. आप कल्पना नहीं कर सकते कि यह कितना डरावना था. उस समय मैं सचमुच घबरा गया था.' अब सवाल है कि शख्स को ऐसी चीजें क्यों दिखती हैं? दरअसल उन्हें prosopometamorphopsia (PMO) नाम का डिसऑर्डर था. ये एक रेयर न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर है,जिसमें अन्य लोगों के चेहरे बगड़े हुए दिखाई देते हैं.
पीएमओ एक बहुत रेयर डिसॉर्डर है. दुनियाभर में इसके केवल 75 मामले दर्ज किए गए हैं. इसलिए डॉक्टर वास्तव में इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं. इसे अक्सर पागलपन समझ लिया जाता है लेकिन ये एक मानसिक स्थिति होती है.
प्रोसोपोमेटामोर्फोप्सिया के बारे में अधिक जानने के लिए, न्यू हैम्पशायर के डार्टमाउथ कॉलेज के वैज्ञानिकों ने शारा के इलाज की कोशिश की, उन्हें सामने खड़े लोगों की तस्वीरें दिखाई गईं ताकि वह उनमें अंतर बता सके. हालांकि फिलहाल वे ठीक नहीं हुए हैं और उसी स्थिति के साथ जीना सीख गए हैं
पीएमओ के लक्षण दिनों, हफ्तों, यहां तक कि सालों तक भी रह सकते हैं. लेकिन दुर्भाग्य से, शारा को इससे जूझते हुए चार साल हो चुके हैं. कोई नहीं जानता कि पीएमओ का कारण क्या है, लेकिन शोधकर्ताओं का मानना है किसी चोट की वजह से हो सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










