'क्वीन Elizabeth की शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर के लिए मिला विशेष निमंत्रण', ताइवान का दावा
AajTak
न्यूज एजेंसी के मुताबिक रविवार को एक बयान में ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि लंदन में उसके राजदूत केली हसीह को ब्रिटिश सरकार द्वारा लैंकेस्टर हाउस में शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर करने के लिए "विशेष रूप से आमंत्रित" किया गया था. यह निमंत्रण "ताइवान-ब्रिटेन संबंधों से जुड़े महत्व और दो लोगों के बीच अनमोल मित्रता के आधार पर" आया था.
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर करने के लिए ताइवान के राजदूत को विशेष न्योता मिला है. ताइवान के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि उनसे अन्य गणमान्य व्यक्तियों की तरह ही समान व्यावहार किया गया है. दरअसल, अधिकांश देशों की तरह ब्रिटेन के भी ताइवान के साथ कोई राजनयिक संबंध नहीं हैं, हालांकि उनके करीबी अनौपचारिक संबंध हैं. चीन की आपत्तियों के कारण लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान को ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय आयोजनों और निकायों से बाहर रखा गया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक रविवार को एक बयान में ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि लंदन में उसके राजदूत केली हसीह को ब्रिटिश सरकार द्वारा लैंकेस्टर हाउस में शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर करने के लिए "विशेष रूप से आमंत्रित" किया गया था. यह निमंत्रण "ताइवान-ब्रिटेन संबंधों से जुड़े महत्व और दो लोगों के बीच अनमोल मित्रता के आधार पर" आया था.
मंत्रालय ने उल्लेख किया कि हसीह के साथ "राज्य के प्रमुखों, प्रतिनिधियों और अन्य देशों के शाही परिवार के सदस्यों के समान व्यवहार किया गया, जो शोक मनाने के लिए ब्रिटेन गए हैं".
बता दें कि चीन की तरफ से राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति वांग किशान सोमवार को लंदन जाएंगे, लेकिन कई ब्रिटिश सांसदों ने चीन के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने पर आपत्ति भी जताई है. कारण, चीन ने शिनजियांग में कथित मानवाधिकारों के हनन की आलोचना करने पर कई ब्रिटिश सांसदों पर बैन लगा दिया था. हालांकि चीन ने इस तरह के किसी भी दुर्व्यवहार से इनकार किया है.
महारानी की मृत्यु के बाद ताइवान की सरकार ने तुरंत अपनी संवेदना भेजने का फैसला किया. इसके लिए ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने गुरुवार को ताइपे में ब्रिटेन के वास्तविक दूतावास में अपनी सार्वजनिक शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर करने का दौरा किया. हालांकि ताइवान ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह अपने प्रतिनिधि अंतिम संस्कार में भेजेंगे या नहीं.
वहीं विदेश कार्यालय के एक सूत्र ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन ने महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर कोरिया के एक प्रतिनिधि को आमंत्रित कर रहा है, लेकिन अफगानिस्तान, सीरिया और वेनेजुएला को निमंत्रण नहीं दिया जाएगा. रूस, म्यांमार और बेलारूस को भी इसमें शामिल होने के लिए नहीं कहा गया है.

दक्षिण लेबनान के टायर शहर से सामने आई ग्राउंड रिपोर्ट में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष का असर अब आम लोगों की रोजी-रोटी पर साफ दिखाई दे रहा है. यहां करीब 1500 मछुआरे पिछले दो हफ्तों से समुद्र में नहीं उतर पा रहे हैं, जिससे उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है. तट पर खाली पड़ी नावें और जाल ठीक करते मछुआरे इस संकट की गवाही दे रहे हैं. मछली पकड़ना जो कभी उनकी जिंदगी और आजीविका का आधार था.

इजरायल दो-दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है. इधर ईरान अटैक कर रहा है तो उधर लेबनान से हिजबुल्लाह हमले कर रहा है. आज ईरान ने इजरायल के कई शहरों में एक साथ हमला बोला. इजरायल के काफर कसीम में क्लस्टर बम से हमला किया. हमला हमले के बाद काफर कसीम शहर में भारी नुकसान हुआ है. इधर हिज़्बुल्लाह ने क़ंतारा के पास एक इजरायली टैंक पर दूसरे हमले की जिम्मेदारी ली है. देखें एक और एक ग्यारह.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा होता जा रहा है. जहां एक ओर युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी और सैन्य दबाव तेज हो गया है. व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि वार्ता अभी डेड एंड पर नहीं पहुंची है, लेकिन हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है.

बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई. हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है. 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली. बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर तब हुआ जब बस फेरी पर चढ़ रही थी. इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है. ट्रंप ने संकेत दिया था कि सीजफायर हो सकता है, लेकिन ईरान ने कहा हमें तो कुछ पता ही नहीं है, किससे बात चीत हो रही है ट्रंप की? तो 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. ईरान दावे कर रहा है हम अमेरिका को सबक सिखा रहे हैं. उधऱ अमेरिका कह रहा है कि रुक जाओ नहीं तो कहीं के नहीं बचोगे. देखें बुलेटिन.

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. लड़ाई कम होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार नए हमले, बढ़ते हताहत और तीखी बयानबाजी से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है. दुनियाभर की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर बनी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.




