
क्लब में बेटी के साथ पिता ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
क्लब में जाने के लिए उसके पिता ने शर्ट, चश्मा और टी-शर्ट पहनी हुई है. तेज म्यूजिक की आवाज में अधेड़ उम्र का शख्स खुद को रोक नहीं पाया और करने लगा डांस. यह वायरल वीडियो स्पेन के मैड्रिक क्लब का है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अधेड़ उम्र के पिता ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से उस समय हर किसी को चौंका दिया. जब उसकी बेटी उसे क्लब ले गई. तालिया शुल्होफ नाम की इस लड़की ने अपने पिता का वीडियो उस समय बनाया जब वो अपने पिता के साथ क्लब में एंट्री लेने के लिए लाइन में लगी हुई थी. क्लब में जाने के लिए उसके पिता ने शर्ट, चश्मा और टी-शर्ट पहनी हुई है. तेज म्यूजिक की आवाज में अधेड़ उम्र का शख्स खुद को रोक नहीं पाया और करने लगा डांस. Dad goes clubbing with his daughter and becomes an instant legendhttps://t.co/HJvHYvIEWz pic.twitter.com/fYn6tw80ws

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











