
क्यों हर कोई थाईलैंड जाने वाला वहां से खरीदकर लाता है बाम? उसमें ऐसा क्या है?
AajTak
थाईलैंड जाने वाले लोग वहां से एक खास तरह का बाम या इन्हेलर लेकर लाते हैं. इस बाम की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रहती है. आखिर इस बाम में ऐसा क्या होता है कि वहां जाने वाला शख्स बिना इसे खरीदे नहीं रह पाता. आज जानते हैं थाईलैंड के इस खास बाम की कहानी.
थाईलैंड अपने समुद्री बीच और वहां की रंगीनियों के लिए जाना जाता है. यह एक सस्ता और काफी लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. भारत के लोगों में तो ये सबसे ज्यादा पॉपुलर विदेशी टूरिस्ट स्पॉट है. थाईलैंड अपने बीच लाइफ और पार्टियों के लिए जाना जाता है. इन सब के अलावा एक और चीज है, जिसकी वजह से थाईलैंड सुर्खियों में रहता है. वो है एक खास तरह का बाम.
थाईलैंड के इस खास बाम का नाम है - हॉन्ग थाई इन्हेलर. कुछ लोग थाईलैंड जाकर इसे थोक के भाव में खरीदकर घर लाते हैं. इसकी खूबी ही कुछ ऐसी है, जो भी इसका इस्तेमाल करता है, वो दिवाना बन जाता है. हरे रंग के छोटे से डिब्बे में मिलने वाले इस बाम का सोशल मीडिया पर भी खासा जलवा है.
क्या है इस बाम की खासियत हॉन्ग थाई बाम की खासियत है कि इसे एक बार सूंघने के बाद दिमाग तरोताजा हो जाता है. शरीर की सारी थकान दूर हो जाती है और इंसान एकदम से फ्रेश महसूस करता है. थाईलैंड जाने वाले लोग जब वहां की बीच पार्टी, डांस और समुद्र की सैर से लौटकर होटल पहुंचते हैं तो शरीर एकदम से थका हुआ रहता है. ऐसे में वहां की सड़कों पर मिलने वाला ये हॉन्ग थाई बाम लोगों की थकान मिटाने में रामबाण का काम करता है.
इतनी है बाम की कीमत होन्ग थाई की इन्हीं खूबियों की वजह से भारत हो, चाहे दूसरी कंट्री के लोग. बिना होन्ग थाई बाम की डिब्बी खरीदे अपने घर नहीं लौटते हैं. लल्लनटॉप की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह बाम पूरी तरह से एक हर्बल प्रोडक्ट है. इसे सूंघते ही ऐसी मदहोशी छा जाती है कि लोग अपने दर्द और थकान को भूल जाते हैं. एक डिब्बी की कीमत सिर्फ 60 से 70 रुपये होती है.
थाईलैंड की संस्कृति में सुगंध बहुत महत्वपूर्ण है. सुगंध का एक चिकित्सा पद्धति के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. वहां की चिकित्सा पद्धति में ऐसी हर्बल औषधियां बनाई जाती हैं, जो सुगंध से इलाज करती हैं. यह हॉन्ग थाई बाम भी ऐसा ही एक हर्बल प्रोडक्ट है.
इस इन्हेलर में ऐसा क्या होता है इस बाम को बनाने में मेन्थॉल का इस्तेमाल होता है, जो ठंडक का एहसास देता है. यही वजह है कि यह नाक को एकदम साफ रखता है. इसके साथ ही इसमें नीलगिरी का तेल और बोर्नियोल होता है, जो नर्वस सिस्टम को स्टिमुलेट करता है. इससे आप हमेशा फ्रेश और तरोताजा महसूस करते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











