
क्यों जापान की युवा आबादी अल्कोहल को हाथ लगाते डरने लगी, क्यों ये देश शराब को 'हैंडल' नहीं कर पाते?
AajTak
बहुत से देश अपने यहां शराब पीने वालों से परेशान हैं लेकिन जापान में मामला उल्टा है. वहां की सरकार युवाओं से उम्मीद कर रही है कि वे अल्कोहल कंजप्शन बढ़ाएं. यहां तक कि इसके लिए कैंपेन भी चलाया जा रहा है, जिसमें तस्वीरें और वीडियो दिखाकर जापान सरकार लोगों से शराब पीने के लिए कह रही है.
अगर बाकी देशों से तुलना करें, तो लगभग हर देश में अल्कोहल कंजप्शन बढ़ रहा है, जबकि जापान इसमें पीछे जा रहा है. यहां तक कि वहां के युवा 60 पार के बुजुर्गों से शराब के मामले में पीछे हैं. साल 1995 में 26 गैलन से ज्यादा शराब वहां पी गई, जबकि 2020 में ये घटकर औसतन 20 गैलन रह गई. इसका असर टैक्स रेवेन्यू पर भी हुआ. साल 2020 में जापान का टैक्स रेवेन्यू में शराब का हिस्सा घटकर 1.7 प्रतिशत रह गया. ये अब तक के रिकॉर्ड में सबसे कम है.
सरकारी खजाने में हो रही तंगी
जापान की सरकार अपने युवाओं को इसका जिम्मेदार मान रही है. वो मानती है कि ये पीढ़ी काम में इतनी बुरी तरह से खोई है कि उसे शराब या दुनिया के किसी भी शौक से खास मतलब नहीं. ये एक तरह से तो अच्छी बात है, लेकिन तब नहीं, जब इसका असर सरकारी खजाने पर पड़ने लगे.
जमकर पियो शराब- सरकार कह रही
अब वहां 'सेक विवा' नाम से एक मुहिम चल पड़ी है, जिसका मतलब है लॉन्ग लिव अल्कोहल ड्रिंक्स. ये कैंपेन, काम के मारे जापानियों को आश्वस्त करता है कि सही समय पर, सही अमाउंट में शराब पीना तनाव भी कम करता है, और जीने की इच्छा भी बढ़ाता है. इसमें 20 से 39 साल के लोगों को शराब के फायदे गिनाए जा रहे हैं. यहां तक कि देशी-विदेशी शराब की किस्मों और उनके अलग-अलग बेनिफिट भी बताए जा रहे हैं.
विरोध भी जता रहे लोग

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









