
क्या 25 साल की इस लड़की से टेंशन में हैं ब्रिटेन के सांसद और नेता? क्या है इसकी कहानी
AajTak
ब्रिटेन के राजनीतिक गलियारे में इन दिनों 25 साल की एक लड़की ने हलचल मचा रखी है. यह लड़की वहां के कंजर्वेटिव पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं के साथ काम कर चुकी है. यहां तक की पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से भी नजदीकी रही है. अब वह रियालिटी शो बिग ब्रदर का हिस्सा बन गई हैं. इसके बाद से कंजर्वेटिव पार्टी के कई सांसद सतर्क हो चुके हैं.
ब्रिटेन के कंजर्वेटिव पार्टी के बड़े नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाली और पॉलिटिकल इवेंट मैनेजर एमिली हेवर्टसन बिग ब्रदर की हाउसमेट बन चुकी हैं. यह खबर सुनते हीं ब्रिटेन के सियासी गलियारे में खलबली मच गई है. कई सांसदों और नेताओं के यह सुनकर होश उड़ गए हैं.
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, एमिली हेवर्टसन एक पॉलिटिकल इवेंट मैनेजर हैं. अब वह बिग ब्रदर में शामिल हो गई हैं. वह कंजर्वेटिव पार्टी में भी अच्छी पकड़ रखती हैं. वे क्रिसमस पार्टी के लिए बोरिस जॉनसन के घर गई थीं और निगेल फैराज के साथ उनकी काफी नजदीकी है. नेता निगेल फराज से उनका दोस्ताना रिश्ता है.वह पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ भी अच्छी तरह से जुड़ी हुई हैं
बिग ब्रदर शो में आने से घबरा गए हैं कई सांसद 25 साल की एमिली ने बताया कि उन्होंने आईटीवी रियलिटी शो की नई श्रृंखला में शामिल होने के लिए आवेदन किया था. मेरे इस फैसले से कुछ राजनेता घबरा गए हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं उनके राज को टीवी पर लीक कर दूंगी. एक सूत्र ने द सन को बताया कि एमिली उच्चस्तरीय राजनीतिक हलकों में घुलमिल जाती हैं और कई शीर्ष नेताओं के साथ उनकी मित्रता है.
नेताओं को राज खुलने का है डर वह हर किसी को और हर चीज को जानती है और जब भी कोई विवादास्पद अफवाह सामने आती है तो वह हमेशा सतर्क रहती हैं. उनके बिग ब्रदर हाउस - में प्रवेश करते देखने के बाद सांसदों के चिंतित होने की संभावना है. ऐसी चर्चा है कि उन्हें चिंता है कि वह नशे में धुत होकर बहुत सारी गपशप और रहस्य उगलना शुरू कर देंगी, जिन्हें वे सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं.
हालांकि, उनका कहना है कि लोगों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है. क्योंकि मैं बहुत वफादार हूं और जानती हूं कि कब अपना मुंह बंद रखना है. मैं वहां मौज-मस्ती करने और नए लोगों से मिलने जा रही हूं.
एमिली की जमकर हुई हूटिंग एमिली को लाइव बिग ब्रदर लॉन्च के दौरान स्क्रीन पर आने के कुछ ही सेकंड बाद बुरी तरह से हूटिंग का सामना करना पड़ा. एमिली ने अपने परिचय में कहा कि मैं वेस्टमिंस्टर में एक पॉलिटिकल इवेंट कंपनी के लिए काम करती हूं और जब मैं 16 साल की थी, तब मैं कंजर्वेटिव पार्टी में शामिल हो गई थी.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











