
क्या है IC-814, जो पाकिस्तान में किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद ट्रेंड करने लगा
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर एक IC-814 ट्रेंड कर रहा है. X पर लोग लगभग 26 साल पुरानी एक हाईजैकिंग की घटना को फिर से याद कर रहे हैं. सवाल उठता है कि आखिर पाकिस्तान पर हुए हमले के बाद इस फ्लाइट का क्या कनेक्शन है?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर एक IC-814 ट्रेंड कर रहा है. X पर लोग लगभग 26 साल पुरानी एक हाईजैकिंग की घटना को फिर से याद कर रहे हैं. सवाल उठता है कि आखिर पाकिस्तान पर हुए हमले के बाद इस फ्लाइट का क्या कनेक्शन है?
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरीदके में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इन इलाकों को लंबे समय से आतंकियों का 'सेफ जोन' माना जाता था. बताया गया कि हमले में जैश सरगना मसूद अजहर के रिश्तेदारों की भी मौत हुई है.
1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 को 5 आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था. ये फ्लाइट काठमांडू से दिल्ली आ रही थी, जिसमें 191 यात्री और 15 क्रू मेंबर सवार थे. विमान को अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया. हाईजैकर्स ने भारत सरकार के सामने शर्त रखी-आतंकी मसूद अजहर, अहमद उमर शेख और मुश्ताक जरगर को रिहा करो, वरना यात्रियों की जान जाएगी.
भारत सरकार ने मजबूरी में इन खूंखार आतंकियों को रिहा किया और IC-814 के यात्रियों को बचाया गया. लेकिन आज जब भारत आतंक के खिलाफ सीधी कार्रवाई कर रहा है, उसी मसूद अजहर के नाम पर फिर से गुस्सा उबल रहा है.
कैसे पकड़ा गया था मसूद अजहर?
कई रिपोर्ट के मुताबिक, मसूद अजहर 1994 में पुर्तगाली पासपोर्ट के जरिए ढाका से दिल्ली आया था. श्रीनगर में अलगाववादियों के बीच सक्रिय होकर वह युवाओं को आतंक की राह पर लुभा रहा था. बाद में अनंतनाग में एक ऑटो में साथी सज्जाद अफगानी के साथ बैठा मिला और सेना ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जेल में रहते हुए मसूद ने कई बार दावा किया कि भारत मुझे ज्यादा दिन रोक नहीं पाएगा और वह सही साबित हुआ.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











