
क्या विराट कोहली-गौतम गंभीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है? BCCI ने अफवाहों पर दिया जवाब
AajTak
विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. ऐसे में वो सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं. कोहली अब जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की ओर से खेलते नजर आएंगे.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्ते अच्छे नहीं हैं. सैकिया ने साफ कहा कि दोनों के बीच रिश्ते पूरी तरह सौहार्दपूर्ण हैं और टीम के भीतर किसी तरह का टकराव नहीं हैय
इंडिया टुडे पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए सैकिया ने कहा, 'मैंने कभी उन्हें लड़ते नहीं देखा. जब वे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तब मैं उनके साथ होता हूं और दोनों के बीच बहुत अच्छा और सहज रिश्ता है.' दरअसल, भारतीय वनडे टीम में बदलाव और नए दौर की शुरुआत की चर्चाओं के बीच कई तरह की अटकलें लग रही थीं. शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने और ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम में बदलावों ने यह संकेत दिया कि मैनेजमेंट भविष्य की तैयारी कर रहा है.
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के उस बयान ने भी चर्चाओं को हवा दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अभी कोई ठोस प्रतिबद्धता नहीं जताई है. इस सबके बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए सीनियर खिलाड़ियों की जगह पर विचार कर रहा है. हालांकि अब बीसीसीआई सचिव के बयान ने इन अटकलों को काफी हद तक खारिज कर दिया है.
देवजीत सैकिया ने उन रिपोर्ट्स पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा जा रहा था कि विराट कोहली को टीम से बाहर करने की कोशिश हो रही हैय उन्होंने साफ कहा, 'कोई भी संस्थाा या व्यक्ति विराट कोहली जैसे कद के खिलाड़ी को उनके करियर पर फैसला लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता. 'यह बयान साफ तौर पर दर्शाता है कि बीसीसीआई अभी भी कोहली के अनुभव और योगदान को बेहद अहम मानता है.
बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं कोहली मैदान पर भी विराट कोहली ने आलोचनाओं और अफवाहों का शानदार जवाब दिया है. विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 में हिस्सा लेकर उन्होंने खुद को फिर से मैच फिट साबित किया. इसके बाद साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया .आंकड़ों की बात करें तो कोहली ने अपनी पिछली सात ओडीआई पारियों में 616 रन बनाए हैं. उनका औसत 123.2 और स्ट्राइक रेट 108.64 रहा है, जिसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. यह प्रदर्शन साफ संकेत देता है कि वह अभी भी टीम इंडिया की बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं.
भारतीय टीम जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने जाएगी, जहां एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली पर होंगी. मौजूदा फॉर्म और बीसीसीआई के ताजा बयान के बाद यह साफ है कि यह अनुभवी बल्लेबाज अभी भी टीम इंडिया की योजनाओं का अहम हिस्सा है और मैदान पर उनका प्रदर्शन ही सबसे मजबूत जवाब है.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







