
क्या कोहली के साथ ओपनिंग करने को तैयार हैं रोहित? जानें- 'हिटमैन' ने क्या कहा
AajTak
मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्हें टी20 में ओपनिंग करना पसंद आया. कोहली के इस बयान के बाद टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें इस फॉर्मेट में कोहली के साथ ओपनिंग करने में कोई परेशानी नहीं है.
टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में भविष्य में नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर सकती है. ये सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली की हो सकती है. इसकी शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले से हो चुकी है. मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्हें टी20 में ओपनिंग करना पसंद आया. कोहली के इस बयान के बाद टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें इस फॉर्मेट में कोहली के साथ ओपनिंग करने में कोई परेशानी नहीं है. 💬 "I’d definitely like to partner with Rohit at the top.” Should @imVkohli and @ImRo45 open for India in this year’s @T20WorldCup?#INDvENG pic.twitter.com/VS8uRENAR4 रोहित ने कहा कि अगर इससे टीम को फायदा होता है तो मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं. रोहित और विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 94 रन जोड़े. ये पहला मौका था जब इन दोनों ने किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 में ओपनिंग की थी.
आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










