
क्या और कितना खतरनाक है Novichok जहर, जिससे नवलनी की हत्या कराने का पुतिन पर लगा है आरोप
AajTak
रूसी नेता एलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनया ने रूसी अधिकारियों पर नवलनी के शव को छिपाने का आरोप लगाया है जिससे उनके शरीर से Novichok नर्व एजेंट के निशान को मिटाया जा सके. ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण हो जाता है कि नोविचोक नर्व एजेंट क्या है और यह कैसे काम करता है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी और विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की संदिग्ध हालत में जेल में मौत हो गई है. नवलनी की मौत शुक्रवार को राजधानी मॉस्को से लगभग 1900 किलोमीटर दूर खारप की एक जेल में हुई है. 47 वर्षीय नवलनी उग्रवाद यानी extremism के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे थे.
एलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनया ने सोमवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि तीन दिन पहले व्लादिमीर पुतिन ने मेरे पति एलेक्सी नवलनी की हत्या कर दी है. एलेक्सी को मारकर पुतिन ने मेरा आधा हिस्सा, आधा दिल और आधी आत्मा को मार डाला है. लेकिन मेरा आधा शरीर अभी भी जीवित है. इस आधे शरीर से मैं एलेक्सी का काम जारी रखूंगी. मैं अपने देश के लिए लड़ाई जारी रखूंगी.
नवलनया ने अपने बयान में रूसी अधिकारियों पर नवलनी के शव को छिपाने का भी आरोप लगाया है ताकि नवलनी के शरीर से Novichok नर्व एजेंट के निशान को मिटाया जा सके. आइए जानते हैं कि क्या है नोविचोक नर्व एजेंट जहर जिससे नवलनी की हत्या करने का पुतिन पर आरोप लगा है.
क्या है नोविचोक (What is Novichok?)
अमेरिकी संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की शाखा नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, नोविचोक सोवियत संघ द्वारा शीत युद्ध के दौरान गुप्त रूप से बनाए गए नर्व एजेंटों के समूह का नाम है. इसे चौथी पीढ़ी के रासायनिक हथियार के रूप में जाना जाता था. यह एक ऑर्गनोफॉस्फोरस यौगिक है. अत्यधिक विषाक्तता के गुण के कारण नोविचोक जहर को लाइलाज माना जाता है.
नोविचोक एजेंट का रूसी अर्थ नवागंतुक (newcomer) है. इसे नर्व एजेंट के काल्पनिक समूह के रूप में भी परिभाषित किया जा सकता है. इनमें से कुछ को बाइनरी रासायनिक हथियारों के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है. इस जहर की खासियत यह है कि इसको ट्रेस करना बहुत ही कठिन है. इसे नाटो के रासायनिक पहचान उपकरण Chemical Detection Equipment के द्वारा भी नहीं ट्रेस किया जा सकता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










