
कौन है वधूसुर, जिसका पता लगाने के लिए 'भूत बंगले' में पहुंचे अक्षय कुमार? रिलीज हुआ मजेदार टीजर
ABP News
Bhooth Bangla Teaser Out: अक्षय कुमार की कॉमेडी और हॉरर से भरी फिल्म 'भूत बंगला' का दर्शक बेसब्री से इंतजार करे हैं. इसी एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुआ हाल ही में फिल्म का मजेदार टीजर रिलीज किया गया है.
इस साल की मच अवेटेड, अक्षय कुमार की कॉमेडी और हॉरर से भरी फिल्म 'भूत बंगला' का मजेदार टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे देखने के बाद अब ट्रेलर और फिल्म के रिलीज का इंतजार कर पाना बहुत मुश्किल है. टीजर में हर स्टारकास्ट की झलक ने फिल्म के लेवल और दर्शकों की उम्मीद को बढ़ा दिया है. तो चलिए जानते हैं कि टीजर में क्या खास है.
'भूत बंगला' का टीजर हुआ रिलीज अक्षय कुमार की कॉमेडी और हॉरर से भरी फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर रिलीज हो चुका है. टीजर की शुरुआत 'वधूसुर' से होती है. हर कोई पूछ रहा है कि वधूसुर कौन है और लेकिन किसी नहीं पता कि वधूसुर की एंट्री जल्द ही होगी. टीजर में वधूसुर नाम के भूत की छवि आंशिक तौर पर दिखाई गई है लेकिन फिल्म की कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है. टीजर में कॉमेडी से भरे डायलॉग की भरमार है और परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी ने फिल्म में जान फूंक दी है. जबकि टीजर में तब्बू और वामिका गाबी की भी झलक देखने को मिली है.
टीजर की शुरुआत में अक्षय कुमार भूत के न होने पर यकीन करने की बात कहते हैं, लेकिन आखिरी तक भूत के नाम पर वे चीखने-चिल्लाने लगते हैं. कहानी मंगलपुर के एक भूतिया बंगले पर फिल्माई गई है, जहां शादी करना मना है. फिल्म का टीजर बहुत मजेदार है, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ट्रेलर में वधूसुर की झलक देखने को जरूर मिलेगी.













