Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
कौन है ये अमेरिकी गेंदबाज, जिसने भारत के खिलाफ की तूफानी गेंदबाजी... एक ही ओवर में झटक लिए 3 विकेट

कौन है ये अमेरिकी गेंदबाज, जिसने भारत के खिलाफ की तूफानी गेंदबाजी... एक ही ओवर में झटक लिए 3 विकेट

AajTak
Saturday, February 07, 2026 04:01:33 PM UTC

भारतीय टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में यूएसए के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक ने शानदार गेंदबाजी की. 37 साल के शल्कविक ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं.

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी (शनिवार) को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ खेला. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शल्कविक शानदार गेंदबाजी कर अचानक सुर्खियों में आ गए. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने पावरप्ले में  तिलक वर्मा, ईशान किशन और शिवम दुबे को आउट कर भारतीय टीम को मुश्किल में ला दिया. फिर अपने आखिरी ओवर में उन्होंने अर्शदीप सिंह को भी आउट किया. शल्कविक ने 25 रन दिए और 4 विकेट अपने नाम किए.

देखा जाए तो 37 साल के शल्कविक ने भारतीय पारी के छठे ओवर में कुल तीन विकेट लिए. उन्होंने उस ओवर में दूसरी गेंद पर ईशान किशन को मिलिंद कुमार के हाथों कैच आउट किया. ईशान ने 16 गेंदों पर 20 रन बनाए. फिर पांचवीं गेंद पर शल्कविक ने तिलक वर्मा को 25 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. तिलक का कैच यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने लपका. आखिरी गेंद पर शल्कविक ने शिवम दुबे को धीमी गेंद से चकमा दिया. शिवम अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

लगातार दो गेंदों पर तिलक वर्मा और शिवम दुबे को आउट कर शाल्कविक एक समय हैट्रिक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने से रोक दिया. मैच से पहले ज्यादातर विशेषज्ञों को उम्मीद थी कि गेंदबाजी में सौरभ नेत्रवलकर भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनेंगे, लेकिन शल्कविक ने अपने शानदार स्पेल से सभी को चौंका दिया और भारत के खिलाफ सबसे प्रभावी गेंदबाज बनकर उभरे.

कौन हैं शैडली वैन शल्कविक? शैडली वैन शल्कविक का जन्म साउथ अफ्रीका के शहर केपटाउन में हुआ था. उनका क्रिकेट करियर साउथ अफ्रीका से शुरू हुआ, जब उन्होंने फरवरी 2008 में वेस्टर्न प्रोविंस के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया. फिर नवंबर 2008 में उन्होंने पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला. जबकि जनवरी 2009 में ईगल्स के लिए डॉल्फिन्स के खिलाफ टी20 डेब्यू किया. साउथ अफ्रीका में काफी समय तक घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शल्कविक ने 97 फर्स्ट क्लास मैचों में 2593 रन बनाए और 239 विकेट लिए. जबकि शल्कविक लिस्ट-ए क्रिकेट  (124 मैच) में भी 1113 रन बना चुके हैं और 161 विकेट लिए हैं. वहीं 121 टी20 मैचों में शल्कविक ने 500 से ज्यादा रन बनाए और 124 विकेट झटके. 

शानदार रिकॉर्ड के बावजूद शैडली वैन शल्कविक को कभी साउथ अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला. फिर उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका का रुख किया और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. शल्कविक ने यूएसए के लिए 13 ओडीआई और 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 36 विकेट चटकाए हैं. साथ ही 270 के करीब रन बनाए हैं.

भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद शैडली वैन शाल्कविक अचानक क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गए हैं. उनकी तेज गेंदबाजी, विविधता और दबाव में विकेट लेने की क्षमता ने साबित कर दिया है कि वह बड़े मंच पर भी असर छोड़ सकते हैं. अब देखना होगा कि टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में वह अपनी इस शानदार फॉर्म को कितना आगे ले जा पाते हैं....

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
Video: क्रिकेटर ईशान किशन पहुंचे अपने गांव, दादा-दादी से लिया आशीर्वाद, हुआ जोरदार स्वागत

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

'पाकिस्तानी खिलाड़ी कांप रहे थे…', वर्ल्ड कप मैच पर शाह‍िद आफरीदी का बड़ा खुलासा, VIDEO

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

फर्जी आरोपों से तिलमिलाया ये पाकिस्तानी क्रिकेटर... स्थानीय न्यूज चैनल को भेजा लीगल नोटिस

पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 राउंड में ही बाहर हो गई थी. तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा भी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे. सलमान मिर्जा ने अब एक पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट के खिलाफ एक्शन लिया है.

‘क्या सच में मेरी जगह किसी और को लाया जाएगा?’ चीफ सेलेक्टर की बात से चौंके थे सचिन तेंदुलकर

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar के संन्यास से पहले की एक दिलचस्प कहानी सामने आई है. तत्कालीन चयन समिति अध्यक्ष Sandeep Patil ने खुलासा किया कि 2012 में खराब फॉर्म के बीच उन्होंने सचिन से मुलाकात कर उनके भविष्य के बारे में चर्चा की थी.

'हेड कोच को गोली मारो...', बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद भड़का पाकिस्तानी द‍िग्गज

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

क्रिकेटर कुलदीप यादव दूल्हा बनने के लिए पहुंचे उत्तराखंड, मसूरी में होगी शादी... जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

T20 टीम से ड्रॉप हुए क्रिकेटर पर BCCI मेहरबान, मिलने जा रहा ये बड़ा अवॉर्ड... राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित

15 मार्च को नई दिल्ली में बीसीसीआई की ओर 'नमन अवॉर्ड्स' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बोर्ड सम्मानित करेगा. भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था.

IPL के ओपन‍िंग मैच पर अड़ंगा! चिन्नास्वामी स्टेडियम को अब भी मंजूरी का इंतजार, क्या बदलेगा वेन्यू?

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

मैच फिक्सिंग के आरोप में पूर्व IPL क्रिकेटर सस्पेंड... ICC ने इन दो लोगों पर पर भी लिया तगड़ा एक्शन

आईसीसी ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके वेस्टइंडीज के क्रिकेटर जेवोन सर्ल्स पर तगड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है. आईसीसी ने जेवोन सर्ल्स समेत तीन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कार्रवाई की है.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण फंस गई ये 2 टीम, अब हुईं भारत से रवाना, ICC ने दिया अपडेट

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.

'पिता को मेरी ज्यादा जरूरत थी...', टी20 वर्ल्ड कप मिस करने पर भावुक हुआ टीम इंडिया का ये स्टार

विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बना पाए थे. जितेश शर्मा के ऊपर ईशान किशन को तवज्जो मिली थी. टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले जितेश के पिता का निधन हो गया था, ऐसे में उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

दो साल की आंधी... फिर वर्ल्ड कप, T20 में इतिहास रच गई टीम इंडिया

पिछले दो वर्षों में भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में ऐसा दबदबा बनाया, जिसने इस फॉर्मेट की अनिश्चितता को भी चुनौती दे दी. लगातार जीत, बड़े स्कोर और संतुलित टीम संयोजन की बदौलत भारत ने लगभग हर सात में से छह मैच जीते और आखिरकार वर्ल्ड कप जीतकर अपनी श्रेष्ठता पर मुहर लगा दी.

'अक्षर पटेल को बाहर करना मेरी गलती थी…', कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा कबूलनामा, ऑलराउंडर से मांगी माफी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था. भारतीय टीम को उस मुकाबले में करारी हार झेलनी पड़ी थी. अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 से ड्रॉप करने के फैसले पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी गलती मानी.

बांग्लादेश-पाकिस्तान मैच में मैदान पर तमाशा... रन आउट होने पर बांग्लादेशी कप्तान से भिड़े सलमान आगा, VIDEO

बांग्लादेशी टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सलमान अली आगा को रन आउट कर दिया, जिसके बाद मैदान पर हंगामा खड़ा हो गया. सलमान और मिराज के बीच जमकर बहस हुई. इस बहस में लिटन दास की भी एंट्री हुई. बाद में किसी तरह खिलाड़ियों को शांत कराया गया.

भारत से हार के बाद फूट-फूटकर रोए थे बांग्लादेशी खिलाड़ी... 10 साल बाद महमूदुल्लाह का छलका दर्द

भारतीय टीम ने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश पर 1 रन से रोमांचक जीत हासिल की थी. अब लगभग 10 साल बाद उस मैच से जुड़ी एक भावुक कहानी सामने आई है. बांग्लादेश टीम के एक पूर्व कप्तान ने खुलासा किया कि भारत से मिली उस दर्दनाक हार के बाद टीम के कई प्लेयर्स मैदान पर ही रो पड़े थे.

क्रिकेटर कुलदीप की शादी का जश्न मसूरी में शुरू, दुल्हन वंश‍िका संग थ‍िरके... युजवेंद्र चहल ने लगाए ठुमके, रिंकू स‍िंह भी पहुंचे

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी का जश्न उत्तराखंड के मसूरी में शुरू हो गया है. कुलदीप अपनी शादी के जश्न में वंश‍िका संग थ‍िरकते हुए नजर आए. वहीं उनकी शादी के इस जश्न में युजवेंद्र चहल ने भी डांस किया. कुलदीप की शादी में शाम‍िल होने के लिए रिंकू सिंह और टी द‍िलीप पहुंच गए हैं. वही एमएस धोनी और मोहम्मद स‍िराज के आने की भी उम्मीद है.

'हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड' क्रिकेट से टीम इंड‍िया बनी चैम्प‍ियन, T20 वर्ल्ड कप जीत की इनसाइड स्टोरी कोच स‍ितांशु कोटक ने बताई

भारतीय बल्लेबाजी कोच स‍ितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम की रणनीति पर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरने के कारण टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को फिर से मौका दिया. कोटक के मुताबिक भारत ने पूरे टूर्नामेंट में हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड बल्लेबाजी अपनाई और 200+ स्कोर को ही लक्ष्य माना.

अभ‍िषेक शर्मा, संजू सैमसन के बाद पंत... युवराज स‍िंह के साथ ऋषभ की स्पेशल ट्रेन‍िंग, IPL से पहले जमकर बहाया पसीना, VIDEO

आईपीएल 2026 से पहले ऋषभ पंत ने मुंबई में युवराज सिंह के साथ खास ट्रेनिंग की. ब्रेबोर्न स्टेडियम में चार दिन तक दिन-रात बैटिंग सेशन हुए, जहां पंत ने कई नए व्हाइट-बॉल शॉट्स आजमाए. पिछले सीजन की निराशा के बाद पंत इस बार दमदार वापसी की तैयारी में हैं. इसके बाद वह लखनऊ सुपर जायंट्स के चेन्नई कैम्प से जुड़ गए.

IPL 2026 से पहले RCB की बढ़ी टेंशन... इस धुरंधर का खेलना तय नहीं, फिटनेस पर संशय बरकरार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले साल पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल खिताब जीता था. अब आरसीबी इस सीजन खिताब बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी की इसी बीच मुश्किलें भी बढ़ गई हैं.

अबरार पर तकरार... IPL में 18 साल से बाहर पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन काव्या मारन ने क्यों खरीदा?

इंग्लैंड की 100 गेंदों वाली लीग The Hundred के ऑक्शन में भारतीय स्वामित्व वाली टीम Sunrisers Leeds द्वारा पाकिस्तान के स्पिनर Abrar Ahmed को 1.90 लाख पाउंड में खरीदना चर्चा का विषय बन गया. क्रिकेटिंग नजरिए से यह टीम की जरूरत के आधार पर लिया गया फैसला था, लेकिन भारत में इसे राष्ट्रीय भावना से जोड़कर देखा गया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.

काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी स्पिनर को क्यों खरीदा? बखेड़े के बाद कोच ने तोड़ी चुप्पी

सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी लेग-स्पिनर को ऑक्शन में खरीदा, जिसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया है. पूरे मामले में अब टीम के कोच डेनियल विटोरी का स्टेटमेंट सामने आया है. विटोरी ने साफ किया कि टीम मैनेजमेंट ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर कोई विशेष चर्चा नहीं की थी.

Mustafizur Rahman: IPL में बवाल के बाद KKR ने छोड़ा, हंड्रेड में इस बांग्लादेशी क्रिकेटर को मिली ये टीम

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को इंग्लैंड की एक फ्रेंचाइजी ने द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में 1 लाख पाउंड में खरीद लिया. रहमान को इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल से रिलीज कर दिया था.

पाकिस्तानी स्पिनर को खरीदने पर घिरीं काव्या मारन... सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

सनराइजर्स लीड्स पहले नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जानी जाती थी. पिछले साल सन ग्रुप ने इस टीम के ऑनर्स राइट्स हासिल किए, जिसके बाद इस टीम का नाम बदलकर सनराइजर्स लीड्स हो गया. द हंड्रेड की सभी आठ टीमों ने ऑक्शन से पहले यह वादा किया था कि खिलाड़ियों का चयन परफॉर्मेंस, उपलब्धता और टीम की जरूरत के आधार पर किया जाएगा.

ईडन गार्डन्स की वो काली रात... जब मैदान पर बिलख पड़े थे विनोद कांबली, टूट गया था टीम इंडिया का सपना

1996 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल नाटकीय तरीके से हार गई थी. मैच खत्म होने के बाद श्रीलंका के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी सदमे में थे. विनोद कांबली तो मैदान पर ही रो पड़े थे.

कपिल, धोनी, रोहित या सूर्या? जब-जब भारत बना वर्ल्ड चैम्पियन, कप्तानों ने कैसे किया परफॉर्म

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 की चैम्प‍ियन बन चुकी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. भारतीय टीम कुल म‍िलाकर तीसरी बार टी20 चैम्प‍ियन बनी है. वहीं वनडे में वह 1983 और 2011 में चैम्प‍ियन बन चुकी है, आइए नजर डाल लेते हैं उन कप्तानों के उस प्रदर्शन पर जब भारतीय टीम वर्ल्ड चैम्प‍ियन बनी थी.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us