
कोविड 19: 70 दिन में संक्रमण के सबसे कम 84,332 नए मामले आए, 4,002 लोगों की मौत हुई
The Wire
भारत में बीते एक दिन में कोविड-19 के नए मामले लगातार पांचवें दिन एक लाख के आंकड़े से कम हैं. देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 29,359,155 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 367,081 पर पहुंच गई है. दुनियाभर में संक्रमण के मामले 17.52 करोड़ से ज़्यादा हो गए हैं और 37.85 लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं.
नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 के रोज आने वाले नए मामले लगातार पांचवें दिन एक लाख के आंकड़े से कम हैं और 70 दिन में सबसे कम 84,332 नए मामले दर्ज किए गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 29,359,155 हो गए हैं. इस महामारी से 4,002 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 367,081 पर पहुंच गई है. उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर 1,080,690 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.68 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 95.07 प्रतिशत हो गई है. मंत्रालय ने बताया कि भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63 दिन के बाद 11 लाख से कम है, जबकि 24 घंटों में आए 84,332 नए मामले 70 दिनों में सबसे कम हैं. शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 2,044,131 नमूनों की जांच की गई. इसी के साथ अब तक कुल 374,242,384 नमूनों की जांच की जा चुकी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.






