
कोविड-19 संक्रमण के बीते 24 घंटे में 46,759 नए मामले और 509 लोगों ने जान गंवाई
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या शनिवार को बढ़कर 3,26,49,947 हो गई, जबकि अब तक 4,37,370 लोगों की मौत हो चुकी है. विश्व में संक्रमण के कुल मामले 21.54 करोड़ से अधिक हो गए हैं, 44.86 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 46,759 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या शनिवार को बढ़कर 3,26,49,947 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 509 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,37,370 हो गई. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,54,53,328 हो गए हैं और अब तक 44,86,053 लोगों की जान जा चुकी है. भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,59,775 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.10 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.56 प्रतिशत है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.






