
कोविड-19 संक्रमण के बीते एक दिन में 34,457 नए मामले और 375 लोगों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार को 3,23,93,286 हो गई और इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,33,964 हो गया है. पूरी दुनिया में संक्रमण के कुल 21.08 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, अब तक 44.15 लाख लोगों की जान जा चुकी है.
नई दिल्ली: देश में बीते एक दिन या 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 34,457 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार को 3,23,93,286 हो गई. वहीं उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 3,61,340 हो गई, जो 151 दिनों में सबसे कम है. देश में लगातार 55 दिनों से कोविड-19 के 50,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 375 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,33,964 पर पहुंच गई. इस बीच अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,08,66,755 हो गए हैं और अब तक 44,15,275 लोगों की जान जा चुकी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.






