
कोविड-19: संक्रमण के एक दिन में 173,790 नए मामले आए और 3,617 लोगों की मौत हुई
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 27,729,247 हो गई है और मौत का आंकड़ा 322,512 हो गया है. विश्व में संक्रमण के कुल 16.94 करोड़ से ज़्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 35.23 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
नई दिल्ली: देश में एक दिन में कोविड-19 के 173,790 नए मामले सामने आए, जो पिछले 45 दिनों में सबसे कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक, इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 27,729,247 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक रोजाना की संक्रमण दर घटकर 8.36 प्रतिशत पर आ गई है और लगातार पांच दिनों से 10 प्रतिशत से कम दर्ज की जा रही है, जबकि संक्रमण की साप्ताहिक दर 9.84 प्रतिशत दर्ज की गई. मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 3,617 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 322,512 पर पहुंच गई है. आंकड़ों पर गौर करें तो 28 अप्रैल के बाद से यह लगातार 31वां दिन है, जब एक दिन में तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है. साथ ही 21 अप्रैल के बाद से लगातार 37वां दिन है, जब एक दिन में मरने वालों की संख्या दो हजार का आंकड़ा पार गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.






