
कोविड-19: बीते एक दिन में संक्रमण के 10,229 नए मामले, 125 रोगियों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,44,47,536 हो गई है और इस महामारी की चपेट में आकर अब तक 4,63,655 लोगों की मौत हो चुकी है. विश्व में संक्रमण के 25.33 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और अब तक 51.00 लाख लोगों की जान जा चुकी है.
नई दिल्ली: देश में एक दिन में 10,229 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 महामारी के कुल मामले बढ़कर 3,44,47,536 हो गए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,34,096 हो गई जो पिछले 523 दिन में सबसे कम हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक के अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, 125 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,63,655 हो गई.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 25,33,32,853 हो गए हैं और अब तक 51,00,547 लोगों की जान जा चुकी है.
कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में दैनिक वृद्धि पिछले 38 दिनों से 20,000 से कम है और अब लगातार 141 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 से कम आ रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.






