
कोविड-19: क़रीब चार महीने बाद देश में एक दिन में 31,443 नए मामले, 2,020 लोगों की मौत
The Wire
मध्य प्रदेश में कोविड-19 मृतकों के आंकड़ों के नए सिरे से मिलान के बाद दैनिक मृतक संख्या में बढ़त दर्ज की गई. देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,10,784 हो गई है और कुल मामले 3.09 करोड़ से अधिक है. विश्व में कोविड के 18.72 करोड़ से ज़्यादा मामले आए हैं और 40.38 लाख से अधिक लोगों जान गंवा चुके हैं.
नई दिल्ली: कोविड-19 संक्रमण से एक दिन में 2020 मरीजों की मौत से देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,10,784 हो गई. मध्य प्रदेश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़ों का नए सिरे से मिलान करने के बाद दैनिक मृतक संख्या में यह उछाल दर्ज किया गया है. वहीं, देश में 118 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम 31,443 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,05,819 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,31,315 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.40 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 43,40,58,138 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,40,325 नमूनों की जांच सोमवार को की गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.






