
कोविड-19: एक दिन में संक्रमण के 6,317 नए मामले सामने आए, 318 रोगियों की मौत
The Wire
भारत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 3,47,58,481 मामले दर्ज हुए हैं और 4,78,325 लोग महामारी के चलते जान गंवा चुके हैं. दुनियाभर में संक्रमण के 27.62 करोड़ से ज़्यादा मामले सामने आए हैं और 53.69 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
नई दिल्ली: देश में बीते एक दिन में 6,317 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,47,58,481 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 78,190 रह गई है, जो 575 दिन में सबसे कम है.
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 318 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,78,325 हो गई.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 27,62,43,271 हो गए हैं और अब तक 53,69,179 लोगों की जान जा चुकी है.
आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 55 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं. उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 78,190 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.






