
कोविड के इलाज में ‘कैशलेस’ दावों से इनकार नहीं कर सकती बीमा कंपनी, वित्त मंत्री ने दी चेतावनी
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IRDAI के चेयरमैन एस सी खुंटिया से बीमा कंपनियों द्वारा ‘कैशलेस’ क्लेम से खारिज किये जाने की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की है कि कई बीमा कंपनियां कोविड-19 के इलाज के लिए कैशलेस सुविधा नहीं दे रही हैं. उन्होंने भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) के चेयरमैन एस सी खुंटिया से बीमा कंपनियों द्वारा ‘कैशलेस’ क्लेम से खारिज किये जाने की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा. क्या कहा वित्त मंत्री ने वित्त मंत्री ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि कहा कि बीमा कंपनियों ने 8,642 करोड़ रुपये के कोविड से जुड़े नौ लाख से अधिक क्लेम का निपटान किया है. लेकिन ‘यह रिपोर्ट मिल रही है कि कुछ अस्पताल कैशलेस बीमा से मना कर रहे हैं. IRDAI के चेयरमैन एस सी खुंटिया से बात कर इस पर तुरंत कदम उठाने को कहा है.‘
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











