
कोरोना से त्राहिमाम जारी, 24 घंटे में फिर 1.60 लाख केस, 880 की गई जान, एक्टिव केस 12 लाख के पार
AajTak
देश में कोरोना का संकट अपना विकराल रूप दिखा रहा है. बीते 24 घंटे में अगर कोरोना के नए मामलों की बात करें तो एक बार फिर 1.60 लाख कोरोना के केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 880 लोगों की जान चली गई है.
देश में कोरोना का संकट अपना विकराल रूप दिखा रहा है. हर दिन बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं, देश के अलग-अलग हिस्सों से अस्पतालों में बेड्स की कमी की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो साल 2020 से भी बुरा मंजर दिखा रही हैं. इस सबके बीच बीते 24 घंटे में अगर कोरोना के नए मामलों की बात करें तो एक बार फिर 1.60 लाख कोरोना के केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 880 लोगों की जान चली गई है. बीते कुछ दिनों से हर रोज़ 1.50 लाख से अधिक केस ही दर्ज हो रहे हैं.देश में कोरोना का काल (राज्य सरकारों का आंकड़ा) • बीते 24 घंटे में आए कुल केस: 1,60,694 • बीते 24 घंटे में हुई कुल मौतें: 880 • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 96727 • देश में कुल कोरोना केस की संख्या: 13686073 • देश में कुल एक्टिव केस की संख्या: 1258906 • देश में अबतक हुई कुल मौतें: 171089महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में गहराता संकट देश में कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर कोरोना का संकट बेकाबू हो चला है. महाराष्ट्र इनमें सबसे पहले आता है, यहां बीते दिन भी 51 हज़ार से अधिक केस दर्ज किए गए. हालांकि, बीते कुछ दिनों के मुकाबले ये आंकड़ा कम है लेकिन रविवार को क्योंकि टेस्टिंग की संख्या कम होती है, ऐसे में ये अंतर झलक रहा है. महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, गुजरात ऐसे राज्य हैं, जहां पर रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं.बीते 24 घंटे में सामने आए केस • महाराष्ट्र: 51751 • उत्तर प्रदेश: 13604 • छत्तीसगढ़: 13576 • दिल्ली: 11491 • कर्नाटक: 9579देश के कई हिस्सों में लौट आई पाबंदी कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच देश के कई हिस्सों में पाबंदियां भी लौट आई हैं. महाराष्ट्र में लॉकडाउन पर विचार चल रहा है और लॉकडाउन लगना संभव ही माना जा रहा है, जिसपर एक-दो दिन में फैसला हो सकता है. वहीं, मध्य प्रदेश में पहले ही नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था और अब भोपाल में संपूर्ण लॉकडाउन लग गया है. भोपाल में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रहेगा. गुजरात में भी कई शहरों में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








