
कोरोना वायरस संक्रमण के बीते एक दिन में 27,254 नए मामले और 219 मरीज़ों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,32,64,175 पहुंच गई है और अब तक 4,42,874 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. दुनिया में संक्रमण के कुल 22.46 करोड़ से ज़्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 46.30 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में सोमवार को यह जानकारी सामने आई. सुबह आठ बजे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में 219 और मरीजों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 4,42,874 पर पहुंच गई. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,46,63,868 हो गए हैं और अब तक 46,30,729 लोगों की जान जा चुकी है. भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 78 दिन से प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 50 हजार से कम देखी गई है. मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,74,269 रह गई है जो संक्रमण की कुल संख्या का 1.13 प्रतिशत है. देश में कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की दर 97.54 प्रतिशत है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.






