
कोरोना: चीन की ये गलतियां पड़ी भारी, जानिए 5 बातें जिनकी वजह से भारत ले सकता है राहत की सांस
AajTak
चीन में कोरोना महामारी से हालात बेकाबू हो चुके हैं. वहां कोरोना के मरीजों और बीमारी से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. चीन में तीन महीनों में 60 प्रतिशत से ज्यादा आबादी के कोरोना संक्रमित होने की आशंका जताई गई है. इन बिगड़े हालात की वजह से पूरी दुनिया खौफ में आ गई है. चीन का पड़ोसी होने की वजह से भारत की भी टेंशन बढ़ गई है.
चीन में कोरोना महामारी (Covid 19 Pandemic) ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है जिससे पूरी दुनिया खौफ में आ गई है. चीन में हर दिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. वहां अगले तीन महीनों में 60 प्रतिशत आबादी के इस बीमारी की चपेट में आने की आशंका है. चूंकि कोरोना की शुरुआत चीन से ही हुई है इसलिए इन हालात को देखकर दुनिया भर के देश टेंशन में आ गए हैं.
पड़ोसी देश में बिगड़े हालात को देखकर भारत सरकार भी हरकत में आ गई है. केंद्र सरकार ने राज्यों को एडवाइजरी जारी की है. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' को रोकने के लिए भी कहा है. इसमें कोई शक नहीं है कि सावधानी इलाज से बेहतर है लेकिन क्या वास्तव में भारत को पैनिक बटन दबा देना चाहिए? क्या हमें 2021 में आई कोरोना की लहर की तरह ही तैयार रहना चाहिए? आइए जानते हैं कि भारत में कोरोना की स्थिति पर एक्सपर्ट्स की क्या राय है.
क्या भारत को फिक्र करने की जरूरत है?
भारत में बड़े पैमाने में इस्तेमाल की गई कोविड वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण करने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक और सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि हमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है.
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''चीन में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले चिंताजनक है. हमें अपने शानदार वैक्सिनेशन कवरेज और ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए घबराने की जरूरत नहीं है. हमें भारत सरकार और उनके दिशानिर्देशों पर भरोसा करना और उनका पालन करना जारी रखना चाहिए.''
भारत में BF.7 पहले से ही मौजूद है

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








