कोरोना इफेक्ट: सरकारी स्कूलों में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, जानें- क्या होगी नई प्रक्रिया
AajTak
शिक्षा साक्षरता विभाग की ओर से तमाम स्कूलों को निर्देश दिया गया है. इस नए पैटर्न के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक विद्यार्थियों के संबंध में पूरी जानकारी संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल के व्हाट्सएप पर मुहैया कराएंगे.
इस नये सत्र में सरकारी स्कूलों में नामांकन के लिए पैटर्न में बदलाव किया गया है. कोरोना महामारी के मद्देनजर स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग ने यह फैसला लिया है. कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए इस बार सरकारी स्कूलों में व्हाट्सएप के जरिए नामांकन करने का फैसला लिया गया है. शिक्षा साक्षरता विभाग की ओर से तमाम स्कूलों को निर्देश दिया गया है. इस नए पैटर्न के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक विद्यार्थियों के संबंध में पूरी जानकारी संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल के व्हाट्सएप पर मुहैया कराएंगे. इसके बाद उनकी अगली कक्षा में एडमिशन ले लिया जाएगा. अगर इंटरनेट की समस्या होगी तो एसएमएस के जरिए भी अभिभावक, विद्यार्थी की पूरी जानकारी प्रिंसिपल के मोबाइल नंबर पर भेज सकते हैं. प्रिंसिपल को भेजे गए मैसेज के आधार पर पहली, छठी और नौवीं कक्षा में एडमिशन मिल सकेगा. इस संबंध में राज्य के तमाम डीईओ और डीएसई को भी पत्र के माध्यम से निर्देश दे दिया गया. हालांकि ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भी विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. विद्यालय के ईमेल आईडी पर भी अभिभावक पूरी जानकारी भेज सकते हैं. अगर यह योजना पूरी तरह सफल हो जाती है तो राज्य के 5 लाख से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












