
कोई और ही था 4 बेटियों का पापा...16 साल बाद पति को पता चला, धोखेबाज है पत्नी
AajTak
इस शख्स को अपनी शादी के 16 साल बाद पता चला कि उसकी चार बेटियों का पिता कोई और है. उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही थी. जिसके बाद उसने पत्नी से तलाक मांगा. मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है.
तलाक से जुड़े एक मामले में उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब पति ने पत्नी से जुड़ी कुछ बातें बताईं. उसने कहा कि शादी को 16 साल हो गए हैं. उसकी चार बेटी हैं. लेकिन बाद में पता चला कि इन चारों का असल पिता कोई और ही है. पत्नी धोखा दे रही थी. शख्स ने इस मामले में कोर्ट को सबूत भी सौंपे. ये मामला चीन के जियांग्शी प्रांत का है. इस पर बीते साल दिसंबर महीने में अदालत में सुनवाई हुई थी.
चेन जिशियान नामक शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ तलाक की अर्जी दायर की. पत्नी की पहचान यू के तौर पर हुई है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चेन और उनके वकील ने कुछ सबूत पेश किए. जिसमें कहा गया कि चेन की पत्नी ने बीते साल नवंबर में होमटाउन से बाहर एक बेटी को जन्म दिया था.
अस्पताल के दस्तावेजों से पता चला कि डिलीवरी के वक्त यहां वू नाम का शख्स आया था. चेन को इसी पर शक था कि इसका उनकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है. इस मामले की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है. लोग चेन को देश का सबसे दुखी आदमी बता रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि चेन की बाकी तीन बेटी 2008, 2010 और 2018 में पैदा हुई थीं.
इनका पिता भी वू नाम का शख्स है. चेन और उनकी पत्नी के बीच विवाद 2022 शुरू हुआ था. तब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी उन्हें धोखा दे रही है. फरवरी 2022 में चेन ने यू का पीछा करना शुरू किया. उन्होंने रात के वक्त पत्नी यू को किसी और शख्स के साथ होटल में देख लिया.
चेन को शक हुआ कि उनकी सबसे छोटी बेटी उनकी अपनी नहीं है. क्योंकि वो उनके जैसी बिलकुल नहीं दिखती थी. उन्होंने फिर उसका डीएनए टेस्ट कराया. रिजल्ट में उनका शक सही निकला. इसके बाद उन्होंने अपनी बाकी तीन बेटियों का भी डीएनए टेस्ट कराया, उन्हें पता चला कि ये भी उनकी अपनी बेटियां नहीं हैं.
इसके बाद वो अपने ससुराल गए और इस बात की जानकारी दी.यहां चेन की अपनी सास के साथ लड़ाई हो गई. हाथापाई में उनकी सास गिर गईं. इसके बाद उनकी पत्नी यू उनके माता-पिता से झगड़ा करने घर आ गई. जिससे चेन के पिता को झटका लगा. वो दिल के मरीज हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










