
कैसे हंगरी में शेल कंपनी खड़ी कर इजरायल ने पेजर नेटवर्क में लगाई सेंध, तेल अवीव से ताइपे और बुडापेस्ट तक मिशन हिज्बुल्लाह डिकोड
AajTak
हिज्बुल्लाह चीफ नसरुल्लाह लंबे समय से हिज्बुल्लाह लड़ाकों को सेलफोन या इंटरनेट कॉलिंग के बजाए पेजर और वॉकी टॉकी के इस्तेमाल पर जोर दे रहा है. उन्होंने सबसे पहले 2022 में सार्वजनिक तौर पर पेजर के इस्तेमाल की बात कही थी और इसी बयान के बाद इजरायल ने ऑपरेशन लेबनान का खाका तैयार कर लिया था.
लेबनान इन दिनों खौफ की गिरफ्त में है. बीते दो दिनों से लगातार लेबनान में ब्लास्ट हो रहे हैं. पहले धड़ाधड़ पेजर ब्लास्ट और अगले दिन वॉकी टॉकी और सोलर पैनल सिस्टम में हुए ब्लास्ट से लोग दहल गए हैं. इन धमाकों में अब तक कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि घायलों का आंकड़ा 4500 तक पहुंच गया है. हिज्बुल्लाह ने इन हमलों के पीछे इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने 2022 में ही ऑपरेशन लेबनान की स्क्रिप्ट लिख दी थी.
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान और सीरिया के कुछ इलाकों में पिछले दो दिनों में पेजर से लेकर वॉकी-टॉकी और सोलर पैनल में जो ब्लास्ट हुए हैं. उसके पीछे इजरायल का हाथ है. रिपोर्ट में इजरायल के कुछ पूर्व रक्षा और खुफिया अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इजरायल शुरुआत से ही पूरी तरह से आश्वस्त था कि हिज्बुल्लाह मोबाइल की जगह पेजर के इस्तेमाल पर जोर दे रहा है. इस थ्योरी को तब और मजबूती मिली जब पता चला कि लेबनान में जिन पेजर और वॉकी-टॉकी में ब्लास्ट हुए हैं. उन्हें हंगरी की एक ही कंपनी ने हिज्बुल्लाह के लिए तैयार किया था.
इजरायल के पूर्व रक्षा और खुफिया अधिकारियों ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इस ऑपरेशन को इजरायल ने ही अंजाम दिया था और इसकी स्क्रिप्ट कुछ साल पहले लिख दी गई थी.
हिज्बुल्लाह चीफ की हिदायत के बाद इजरायल ने लिख दी थी स्क्रिप्ट
हिज्बुल्लाह चीफ नसरुल्लाह लंबे समय से हिज्बुल्लाह लड़ाकों को सेलफोन या इंटरनेट कॉलिंग के बजाए पेजर और वॉकी टॉकी के इस्तेमाल पर जोर दे रहा है. उन्होंने सबसे पहले 2022 में सार्वजनिक तौर पर पेजर के इस्तेमाल की बात कही थी और इसी बयान के बाद इजरायल ने ऑपरेशन लेबनान का खाका तैयार कर लिया था.
नसरुल्लाह ने इस साल फरवरी में भी हिज्बुल्लाह लड़ाकों और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर इजरायल हाई-टेक होता जाएगा तो हम लो-की (Low Key) होते जाएंगे. उन्होंने कहा था कि इजरायल सेलफोन नेटवर्क का इस्तेमाल कर हिज्बुल्लाह लड़ाकों की लोकेशन ट्रैक कर रहा है. अगर कोई इजरायल का एजेंट है तो वह एजेंट आपके हाथों में है. आपके, आपकी बेगम और आपके बच्चों के हाथ में जो सेलफोन हैं, ये सेलफोन नहीं बल्कि इजरायल के एजेंट हैं. इन सेलफोन को दफ्न कर दो. इन्हें लोहे के बक्सों में बंद कर दो.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










