
कैसे करते हैं 18-18 घंटे काम? जापान के एक युवक ने वीडियो बनाकर दिखाया ‘शोषण’
AajTak
जापान में एक ऑफिस कर्मचारी ने अपने 18.5 घंटे लंबे कामकाजी दिन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. कहा जाता है कि इंसान को अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाए रखना चाहिए क्योंकि यही सही जिंदगी जीने का तरीका है, लेकिन जब आपकी प्रोफेशनल लाइफ इतनी व्यस्त और टाइट हो जाए कि पर्सनल लाइफ के लिए कोई जगह ही न बचे.
जापान में एक ऑफिस कर्मचारी ने अपने 18.5 घंटे लंबे कामकाजी दिन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. कहा जाता है कि इंसान को अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाए रखना चाहिए क्योंकि यही सही जिंदगी जीने का तरीका है, लेकिन जब आपकी प्रोफेशनल लाइफ इतनी व्यस्त और टाइट हो जाए कि पर्सनल लाइफ के लिए कोई जगह ही न बचे.
जापान के इस कर्मचारी ने अपनी थकाऊ और लगातार चलती रहने वाली दिनचर्या को दिखाया है, जिसमें काम के बीच बहुत कम आराम मिलता है. इस वीडियो ने जापान की चमक-दमक के पीछे छिपे एक्सप्लॉइटेशन की हकीकत को सामने ला दिया है.
‘ए डे इन द लाइफ: सैलरीमैन एट अ ब्लैक कंपनी’ नाम के इस वीडियो को यूट्यूब पर लाखों बार देखा जा चुका है। इसमें एक सैलरीमैन के एक दिन की कहानी दिखाई गई है, जिसमें उसकी थकान और निराशा भरी रोज़मर्रा की दिनचर्या को बयां किया गया है।
ऐसी है जिंदगी
वीडियो में दिखाया गया है कि उसका दिन सुबह 7 बजे शुरू होता है और आधी रात के बाद खत्म होता है. वह सुबह 7:16 बजे घर से निकलता है और 90 मिनट के लंबे सफर के बाद ऑफिस पहुंचता है. ऑफिस में सिर्फ दो छोटे ब्रेक लिए गए – 11:35 बजे कॉफी ब्रेक और 1:15 बजे 45 मिनट का लंच ब्रेक. दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 8:15 बजे तक वह लगातार काम करता रहता है.
देखें वायरल वीडियो

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











