
'कैप्टन' बनाम सिद्धू: जब अजहर से खफा हो इंग्लैंड दौरा बीच में छोड़ आए थे नवजोत
AajTak
पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने बागी तेवर अपनाते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. ऐसा पहली बार नहीं है जब सिद्धू अपने बागी अंदाज के लिए सुर्खियों में हैं, 1996 के इंग्लैंड दौरे पर ऐसा हो चुका है.
क्रिकेट की पिच से लेकर टीवी स्क्रीन और फिर राजनीति की दुनिया में हर दम सुर्खियों में रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पर एक बार फिर हर किसी का ध्यान है. पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया, उनके चक्कर में कैप्टन अमरिंदर सिंह की कुर्सी चली गई लेकिन इस सबके बाद भी नवजोत सिंह सिद्धू बागी हो गए हैं.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












