
'कूल' अंदाज लेकिन धाकड़ फिनिशर... नाबाद जिताऊ पारियों से राहुल ने चैम्पियंस ट्रॉफी में तो चौंका ही दिया
AajTak
चैंपियंस ट्रॉफी में केएल राहुल एमएस धोनी की तरह बड़े बालों में नजर आए. इस दौरान विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी. लेकिन इस सीरीज में केएल राहुल माही की तरह कूल भी नजर आए. मुश्किल वक्त में जब भी उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला वो बहुत कंपोज्ड दिखे और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की.
India vs Newzealand, Champions Trophy: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. इस पूरी सीरीज में भारतीय टीम के हर खिलाड़ी ने अपना रोल बखूबी निभाया. गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी दोनों में भारतीय टीम परिपक्व दिखी. हर खिलाड़ी अपनी भूमिका में सधा हुआ दिखा. इस सीरीज जीत में केएल राहुल की भी भूमिका सराहनीय रही. जिन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में गजब की बल्लेबाजी की और अपने कूल अंदाज से सभी का दिल जीता.
केएल राहुल का दिखा 'कूल' अंदाज
चैंपियंस ट्रॉफी में केएल राहुल एमएस धोनी की तरह बड़े बालों में नजर आए. इस दौरान विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी. लेकिन इस सीरीज में केएल राहुल माही की तरह कूल भी नजर आए. मुश्किल वक्त में जब भी उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला वो बहुत कंपोज्ड दिखे और धैर्य के साथ बल्लेबाजी की. खासकर सेमीफाइनल और फाइनल में उन्होंने काफी सधी हुई पारियां खेली.
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल के संकटमोचक, PAK के खिलाफ 'किंग' अवतार, विराट कोहली के लिए खास रही ये चैंपियंस ट्रॉफी
ऐसा रहा केएल राहुल का प्रदर्शन

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












