
कुलदीप या वरुण... कप्तान सूर्या किसे देंगे मौका? कटक टी20 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
AajTak
IND vs SA 1st T20: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ये तो कन्फर्म कर दिया है कि कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले पहले टी20 मैच में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे. लेकिन प्लेइंंग-11 को लेकर भारतीय कप्तान ने चुप्पी साध ली.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर (मंगलवार) को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के मद्देनजर हर मुकाबला अब भारतीय टीम के लिए अहम साबित होने जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम की कप्तान सूर्यकुमार यादव करेंगे. वहीं एडेन मार्करम साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान हैं. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे शुरू होगा.
भारतीय टीम का प्रदर्शन हालिया समय में टी20 क्रिकेट में काफी शानदार रहा है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ने 2-1 से टी20 सीरीज जीती थी और अब सूर्या ब्रिगेड उसी लय को बनाए रखने की कोशिश करेगी. पिछले कुछ मैचों में प्लेइंग-11 और बल्लेबाजी क्रम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं, लेकिन इस सीरीज में शायद ही ऐसा देखने को मिले क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप नजदीक आ चुका है.
पहले टी20 मैच में भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन क्या होगा, इस पर फैन्स की निगाहें हैं. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वापसी ने भारतीय टीम को न सिर्फ बैटिंग में गहराई दी है, बल्कि एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज भी मिल गया है. इसलिए संभावना है कि भारत सिर्फ एक ही स्पेशलिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव के साथ इस मैच में उतरे. कुलदीप को मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर तरजीह मिल सकती है.
पिच से तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मददटीम इंडिया जरूरत पड़ने पर तिलक वर्मा को पार्ट टाइम स्पिनर की तरह इस्तेमाल कर सकती है. वैसे भी इस मैच के लिए लाल मिट्टी वाली पिच तैयार की गई है, ऐसे में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना है. उधर शुभमन गिल फिट होकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं, ऐसे में संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में ही खेलना पड़ेगा.
जितेश शर्मा भी विकेटकीपर के तौर पर स्क्वॉड में हैं, लेकिन शायद संजू सैमसन को पहले चांस दिया जाएगा. सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल ही ओपनिंग करेंगे. सूर्या ने कहा कि बतौर ओपनर संजू ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन शुभमन वो स्पॉट डिजर्व करते हैं.
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कटक टी20 मैच के लिए प्लेइंग-11 को लेकर पत्ते नहीं खोले. सूर्यकुमार ने कहा कि विकेट देखने के बाद ही प्लेइंग-11 को लेकर फैसला लिया जाएगा. शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक की ही प्लेइंग-11 में जगह बनती दिख रही है.

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












