
कुरान जलाने पर इस इस्लामिक संगठन ने किया ये ऐलान
AajTak
स्वीडन में पिछले महीने कुरान जलाने की घटना को लेकर मुस्लिम देश अब भी भड़के हुए हैं. सऊदी, यूएई, तुर्की, पाकिस्तान समेत लगभग सभी मुस्लिम देशों ने स्वीडन से इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कहा है. अब हूतियों ने स्वीडन के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है.
जून के अंतिम दिनों में स्वीडन में कुरान जलाने को लेकर मुस्लिम देश अभी भी भड़के हुए हैं. घटना पर विरोध जताते हुए यमन के हूती विद्रोहियों ने अब स्वीडन के सामानों का बहिष्कार करने का फैसला किया है. हूतियों की तरफ से संचालित टीवी चैनल अलमसीरा ने बताया है कि हूतियों ने स्वीडन से आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है.
अलजजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हूती व्यापार मंत्री मुहम्मद शराफ अल-मुताहर ने कहा कि स्वीडन से आयात प्रतिबंध का निर्णय 4 जुलाई को लिया गया. इसके बाद बीते शनिवार से इसे लागू किया गया गया है. उन्होंने बाकी मुस्लिम देशों से आग्रह किया कि वो भी स्वीडन के सामानों को अपने देश में न आने दें.
अलमसीरा ने हूती व्यापार मंत्री के हवाले से कहा, 'यमन कुरान के अपमान के बाद स्वीडन की वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध लगाने वाला पहला इस्लामिक देश है.'
'अगर किसी दुकान में स्वीडन का सामान दिखा तो...'
हूतियों के ट्रेडमार्क और वाणिज्यिक एजेंसियों के विभाग ने 30 स्वीडिश एजेंसियों और 100 स्वीडिश ब्रांडों की सूची तैयार की है जिन्हें देश में आयात नहीं किया जाएगा. व्यापार मंत्री अल-मुताहर ने कहा कि स्वीडिश वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला मंत्रिपरिषद की मंजूरी से पारित किया गया और इसे लागू करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है.
उन्होंने कहा, 'अगर किसी दुकान में स्वीडन का सामान दिखता है तो मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा. इसे लेकर हमने प्राइवेट सेक्टर के साथ एक बैठक की है और उन्होंने हमारे फैसले का खुले मन से स्वागत किया है.'

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








