
'कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर', सूर्या ने बताई PAK के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की वजह
AajTak
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से टॉस के वक्त और मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया. उन्होंने कहा कि कुछ बातें खेल भावना से ऊपर होती हैं. यह फैसला भारत सरकार और बीसीसीआई की सहमति से लिया गया. हालांकि पाकिस्तानी टीम इस व्यवहार से निराश रही, लिहाजा सलमान अली आगा पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हुए.
भारतीय क्रिकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 के दौरान टॉस के वक्त पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था. उन्होंने अपने इस फैसले का बचाव भी किया है. इतना ही नहीं, भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ी इंतजार में बाउंड्री रोप के पास लाइन में खड़े थे. दरअसल, ये एक परंपरा है, इसमें मैच की समाप्ति के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं.
सूर्यकुमार से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से इनकार करना खेल भावना के खिलाफ था? इसके जवाब में सूर्या ने कहा कि कुछ बातें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं. हालांकि, इससे पहले सूर्यकुमार ने पोस्ट मैच सेरेमनी में कहा था कि हम पहलगाम के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं, इस जीत को अपने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं. आशा है कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे.
पाकिस्तानी टीम से हाथ न मिलाने के फैसले को लेकर सूर्या ने कहा कि इस डिसीजन पर हमारी सरकार और बीसीसीआई सब एकमत थे. हम यहां सिर्फ खेल खेलने आए थे और मुझे लगता है कि हमने उन्हें माकूल जवाब दिया है.
पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हुए PAK के कप्तान
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा मैच के बाद के पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हुए. पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने बताया कि भारतीय टीम द्वारा हाथ मिलाने से इनकार करने से पाकिस्तानी टीम निराश थी, और सलमान आगा इसी वजह से पुरस्कार वितरण समारोह में नहीं आए.
सूर्या ने झेला था कड़ा विरोध

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












