
'किसी Killer का टॉर्चर रूम लगता है', दीवार से हटाया एक पत्थर तो दिखा सुनहरा ताला, और फिर...
AajTak
हाल में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ कि एक पुराने घर को खरीदने और 5 साल वहां रह लेने के बाद उसे उसके बारे में एक रहस्य मालूम हुआ. शख्स ने वीडियो के साख पूरा किस्सा रेडिट पर शेयर किया.
कई बार पुराने घर या इमारतों में कुछ ऐसा मिल जाता है जो सदियों पुराना कुछ ऐतिहासिक या फिर डरावना होता है. ऐसे पुराने घरों के मालिक अक्सर घर में गड़े किसी खजाने को पाकर रातोरात मालामाल भी हो जाते हैं. हाल में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जब उसे एक पुराने घर के खरीदने और 5 साल वहां रह लेने के बाद उसके बारे में एक रहस्य मालूम हुआ.
उसने इसके एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें वह अपने डाइनिंग रूम की एक ग्रे दीवार के पास जाकर देखता है कि उसके दो पत्थर ऐसे हैं जिन्हें हटाया जा सकता है. वह जैसे ही पत्थरों को हटाता है तो उसे घमाने वाला एक सुनहरा ताला दिखाई पड़ता है. ताले को घुमाते ही दीवार किसी दरवाजे की तरह खुल जाती है और पीछे एक छोटा कमरा दिखाई पड़ता है. 5 सालों तक शख्स को इस कमरे के बारे में जरा भी जानकारी नहीं थी.
शख्स ने रेडिट पर इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा-'इस घर में 5 साल से रह रहा हूं, कभी ध्यान नहीं दिया कि डाइनिंग रूम फिनिश के पीछे एक छोटा सा स्टोर रूम है और इसके लिए एक गुप्त दरवाजा है।'वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसपर ढेरों रिएक्शन दे रहे हैं.
एक यूजर ने कहा- ये तो किसी सीरियल किलर का टॉर्चर रूम लगता है. एक अन्य ने कहा- ये बहुत डरावना है, शुक्र है यहां कोई लाश नहीं मिली. एक ने लिखा- ये स्वीर मर्डर रूम है भाई. एक यूजर ने लिखा- मैं तो घर छोड़कर भाग जाता.
बता दें कि पहले भी ऐसे मामले आए हैं. यूके की एक टिकटॉकर को अपने माता-पिता के 200 साल पुराने फार्महाउस के फर्शबोर्ड के नीचे कुछ ऐसा मिला जिसके बारे में उन्हें बचपन से कोई जानकारी नहीं थी. दरअसल, घर के रेनोवेशन के दौरान महिला के पता लगा कि वहां जमीन में एक गुप्त कमरा या एक तरह का तहखाना था.
जेनिफर मल्लाघन ने हाल ही में अपने इस ऐतिहासिक घर का एक वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया . उन्होंने बताया कि उनके माता पिता लगभग 6 दशकों तक इस घर में रहे हैं लेकिन उन्हें इस तहखाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जेनिफर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा "ये गुप्त कमरा सालों से छिपा हुआ था." 44 सेकंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति मलबे के फर्श पर खड़ा होकर हथौड़े से छिपे हुए कमरे का कंपार्टमेंट को खोलने की कोशिश कर रहा है. अंदर घोर अंधेरा है और ये कमरा काफी डरावना है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










