
'किसी ने बताई लोकतंत्र की हत्या तो किसी ने कहा बिना चुने गए पीएम....' भारतीय मूल के ऋषि सुनक की जीत पर क्या बोले ब्रिटिश अखबार
AajTak
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है. ऋषि सुनक पूर्व पीएम लिज ट्रस की जगह लेंगे. ऋषि सुनक की जीत को लेकर ब्रिटिश मीडिया ने भी जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है.
ब्रिटेन में टोरी लीडरशिप का चुनाव जीतकर भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने इतिहास रच दिया है. ऋषि सुनक का दो महीने के अंदर ही यूके का पीएम पद के लिए पार्टी के भीतर हुए चुनाव को हारकर फिर जीत जाना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. पहले लिज ट्रस ने उन्हें हराया, फिर करीब 45 दिनों में ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और ऋषि को अपनी दावेदारी ठोकने का एक और मौका मिल गया.
दरअसल, बोरिस जॉनसन ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद कंजर्वेटिव सांसदों को अपना नया नेता चुनना था. नए दावेदारी में ऋषि सुनक और लिज ट्रस आमने-सामने थे. पीएम चुनने के लिए कंजर्वेटिव सांसदों ने बड़ी तादाद में लिज ट्रस का समर्थन किया और वे चुनाव जीत गईं.
हालांकि, अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी तरह घिरने की वजह से लिज ट्रस ज्यादा समय तक ब्रिटेन की सत्ता पर काबिज नहीं रह पाईं और जल्द ही उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ गया. ब्रिटेन की सियासत ने फिर करवट ली और दिवाली के दिन ब्रिटेन को पहला ऐसा प्रधानमंत्री मिल गया जो हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता है.
ऋषि सुनक की ब्रिटेन में ऐतिहासिक जीत के भारतीय मीडिया में तो चर्चा जोरों पर है ही, ब्रिटेन की मीडिया ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. नीचे देखिए ऋषि सुनक की जीत पर क्या बोले मुख्य ब्रिटिश अखबार.
क्या बोला द गार्जियन अखबार
द गार्जियन अखबार ने ऋषि सुनक की जीत पर काफी दिलचस्प हेडलाइन के साथ फ्रंट पेज पर खबर छापी. अखबार में छपी हेडलाइन है, 'Unite or die – Sunak’s warning to Tory MPs' यानी 'एकजुट हो जाओ या मरने के लिए तैयार रहो- टोरी सदस्यों को सुनक की चेतावनी.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









