
किरायेदार ने एक साल से नहीं दिया किराया, मकान खाली करने के बदले मांगे 3.5 लाख रुपये, पोस्ट वायरल
AajTak
कर्नाटक के मकान मालिक का कहना है कि किरायेदार ने एक साल तक किराया न देने के बाद घर खाली करने के लिए 3.5 लाख रुपये मांगे- 'मैं फंसा हुआ महसूस कर रहा हूं'.
किरायेदार को घर से निकालना अब कई मकान मालिकों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है-खासकर तब, जब किरायेदार किराया न दे और फिर भी घर खाली करने से इनकार कर दे. ऐसा ही एक मामला हाल ही में रेडिट पर सामने आया, जहां कर्नाटक के एक मकान मालिक ने अपनी परेशानी बताई. उन्होंने लिखा- “मैं एक किरायेदार के साथ बड़ी समस्या में हूं. उसने पिछले एक साल से किराया नहीं दिया है. मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है, लेकिन किरायेदार ज़्यादातर सुनवाई में आता ही नहीं और बस केस को लटकाता जा रहा है. अब उल्टा वो मुझसे ₹3.5 लाख मांग रहा है ताकि वो जगह खाली करें. मैं पहले ही एक साल का किराया और काफी समय गंवा चुका हूं,. अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं. अपनी ही संपत्ति खाली कराने के लिए उसे पैसे देना बहुत गलत लगता है. ”
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल “किरायेदार मकान खाली करने से इनकार कर रहा है और छोड़ने के लिए 3.5 लाख रुपये मांग रहा है- मदद की जरूरत है.'' पोस्ट वायरल होने के बाद कई रेडिट यूजर ने मकान मालिक के साथ सहानुभूति जताई और उसे कानूनी सलाह दी. कई यूजर्स ने इस स्थिति पर अविश्वास और निराशा व्यक्त की. एक यूजर ने लिखा- आपने किरायेदार को बिना किराया दिए पूरे एक साल तक रहने दिया? इसमें कुछ हद तक आपकी भी गलती है. लेकिन अब, सबसे अच्छा यही है कि आप उसे कानूनी तौर पर बाहर निकाल दें. पुलिस को बुलाएं और उसे बेदखल करवाएं. एक और यूजर ने कहा, "अरे, मैं दिल्ली में रहने वाला एक वकील हूं. अगर मामला कोर्ट पहुंच चुका है, तो किरायेदार को घर खाली करने के लिए मजबूर करने जैसा कोई गैरकानूनी कदम न उठाएं. आप कहां रहते हैं?"
इस पर रेडिट यूजर ने लिखा- "मैं कर्नाटक में रहता हूं." एक तीसरे व्यक्ति ने सुझाव देते हुए लिखा, "उसकी मांगों के आगे न झुकें. अदालत में मामले को आगे बढ़ाते रहें. कानून आपके पक्ष में होगा. कुछ लोगों ने अपने निजी अनुभव साझा किए, एक यूजर ने कहा, "मेरे पास भी ऐसा ही एक मामला था जहां किरायेदार दो साल तक घर छोड़ने से इनकार करता रहा. कई सुनवाइयां चलीं, लेकिन आखिरकार अदालत ने बेदखली का आदेश दिया."

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











