
किराए के कमरे में छाप रहे थे 100-100 के नकली नोट, बाजार में खपा चुके लाखों की फेक करेंसी
AajTak
उत्तर प्रदेश के मेरठ (UP Meerut) में पुलिस ने 3 ऐसे आरोपियों को पकड़ा है, जो अब तक 100-100 के नकली नोट (Fake currency) छापकर भारी मात्रा में बाजार में खपा चुके हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. आरोपी 12वीं क्लास तक पढ़ें और बेरोजगार घूम रहे थे.
यूपी के मेरठ (UP Meerut) में लाल कुर्ती थाना क्षेत्र में 100-100 के नकली नोट (Fake currency) छापकर मार्केट में चलाने वाले गैंग के तीन गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं इस दौरान 2 आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया. मिलिट्री इंटेलिजेंस से लगातार पुलिस को इस मामले की सूचना मिल रही थी.
जानकारी के अनुसार, मेरठ पुलिस 100 100 के नकली नोट छापने के मामले में प्रथम सोम, निखिल शर्मा, प्रियांशु सिंह को गिरफ्तार किया है. वहीं सागर और विकास नाम के आरोपी फरार हैं. मेरठ में लालकुर्ती थाना पुलिस ने 50 हजार से ज्यादा के नकली नोटों की खेप भी तीन आरोपियों के पास से बरामद की है. तीनों आरोपित मेरठ के सुभाष नगर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे. पता चला है कि ये आरोपी सौ सौ के नकली नोटों की छपाई कर कई जनपदों में चला रहे थे.
किराए पर कमरा लेकर छाप रहे थे नकली नोट
एसपी सिटी ने बताया कि दो आरोपी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहने वाले हैं और एक आरोपी मेरठ का रहने वाला है. तीनों पिछले काफी दिनों से सुभाष नगर में मकान किराए पर लेकर नकली नोट की छपाई कर रहे थे. तीनों के कब्जे से 51200 रुपये के नकली नोट मिले. वहीं नोट छापने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं. ये लोग देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने का जुर्म कर रहे थे. अब इस मामले में गृह मंत्रालय भी जांच कर रहा है.
मेरठ व आसपास जिलों में खपा चुके लाखों के नकली नोट
वहीं पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपियों के दो साथी भाग निकले. पकड़े गएतीनों अभियुक्त बेरोजगार हैं और 12वीं पास हैं. इनके नाम प्रथम, निखिल और प्रियांशु हैं. पुलिस को पूछताछ में बताया कि पिछले काफी दिनों से वेस्ट यूपी के कई जनपदों में नकली नोट की छपाई करे थे, कई लाख रुपए के नकली नोट मेरठ और आसपास के जनपदों में खपा चुके हैं. पुलिस से फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में है. पुलिस का कहना है कि 100 के नोटों पर कोई ज्यादा ध्यान नहीं देता, इसलिए यह 100-100 के नोट बनाकर आसानी से मार्केट में चला रहे थे. पुलिस और कई केंद्रीय एजेंसियां अब पूरे मामले की जांच में जुटी हैं. गैंग ने अब तक कहां-कहां नोट चलाए या सप्लाई किए हैं, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








