
कितनी बनेगी Tesla कार पर EMI... क्या मुंबई से सस्ती मिल रही दिल्ली में Model Y? जानें पूरी डिटेल
AajTak
Tesla Model Y को कंपनी ने दो अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है. इसके बेस मॉडल को कंपनी ने रियल व्हील ड्राइव (RWD) नाम दिया है और हायर वेरिएंट को लांग-रेंज रियर व्हील ड्राइव (LR-RWD) नाम दिया है. इसके अलावा अलग-अलग कलर ऑप्शन के लिहाज से ये कार तकरीबन 1.85 लाख रुपये तक महंगी है.
Tesla Model Y Variants Price & EMI: एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है. बीते कल टेस्ला ने आधिकारिक तौर पर मुंबई के बांद्र कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपने पहले शोरूम के शुरुआत की. इसके साथ ही कंपनी ने अपनी पहली कार के तौर पर 'Model Y' को भी लॉन्च किया. दुनिया भर में अपने परफॉर्मेंस और तकनीक के लिए मशहूर इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
टेस्ला इंडिया ने अपनी इस कार की बुकिंग फिलहाल 3 शहरों दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम के लिए शुरू की है. अलग-अलग स्टेट में रजिस्ट्रेशन के आधार पर कारों की कीमत में भी अंतर देखने को मिल रहा है. मुंबई के मुकाबले टेस्ला मॉडल वाई दिल्ली में सस्ती है, हालांकि गुरुग्राम में इसकी ऑन-रोड कीमत और भी ज्यादा है. इस कार को ऑल-ब्लैक और ब्लैक-एंड-व्हाइट कलर इंटीरियर के साथ पेश किया गया है. तो आइये देखें नई Tesla Modely Y के लिए दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम में कितने रुपये खर्च करने होंगे.
सबसे पहले यह जान लीजिए कि टेस्ला मॉडल वाई को दो वेरिएंट में पेश किया गया है. जिसमें बेस मॉडल को कंपनी ने रियल व्हील ड्राइव (RWD) नाम दिया है और हायर वेरिएंट को लांग-रेंज रियर व्हील ड्राइव (LR-RWD) नाम दिया है. इन दोनों वेरिएंट में बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज का बड़ा फर्क है, इसका RWD वेरिएंट सिंगल चार्ज में 500 किमी और लांग रेंज वर्जन 622 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है. ये कार कुल 6 एक्सटीरियर और 2 इंटीरियर कलर ऑप्शन में आती है.
चूंकि ये कार कई अलग-अलग एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में आती है तो इसके लिए केवल स्टील्थ ग्रे को छोड़कर बाकी हर रंग के लिए ग्राहकों को उंची कीमत चुकानी होगी. जो कि सबसे कम पर्ल व्हाइट के लिए 95,000 रुपये से लेकर सबसे ज्यादा अल्ट्रा रेड के लिए तकरीबन 1.85 लाख रुपये तक जाती है. ये कार स्टील्थ ग्रे, पर्ल व्हाइट मल्टी-कोट, डायमंड ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, क्विक-सिल्वर और अल्ट्रा रेड बॉडी कलर में आती है. इसके अलावा इसके केबिन को भी दो कलर ऑप्शन (ऑल-ब्लैक और ब्लैक-एंड-व्हाइट) में पेश किया गया है, जिसके वजह से कीमतें बदल जाती हैं.
दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम में बेस (RWD) कलर-वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत
नोट: इंटीरियर कलर के अनुसार कारों की कीमत भी भिन्न है. यहां पर ऑल-ब्लैक कलर इंटीरियर वाले वेरिएंट की कीमत दी गई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












