
'काश' चूक गए मौका... डोनाल्ड ट्रंप ने इन्हें बनाया CIA डायरेक्टर!
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी जॉन रैटक्लिफ ने अपने पहले कार्यकाल के आखिरी में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में काम किया.
अमेरिका (USA) के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने नेशनल इंटेलिजेंस के पूर्व निदेशक जॉन रैटक्लिफ को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के निदेशक के रूप में चुना है. पहले, यह अनुमान लगाया जा रहा था कि भारतीय मूल के पूर्व रिपब्लिकन हाउस स्टाफर कश्यप 'काश' पटेल को CIA प्रमुख के रूप में चुना जाएगा. हालांकि, अब ट्रंप ने रैटक्लिफ को CIA का प्रमुख घोषित कर दिया है.
रैटक्लिफ, ट्रंप के करीबी सहयोगी हैं, जिन्होंने 2020 में अपने पहले कार्यकाल के अंत में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में काम किया था. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के पद छोड़ने से आठ महीने पहले मई 2020 में रैटक्लिफ को देश का टॉ जासूस नियुक्त किया गया था.
रैटक्लिफ के बारे में ट्रंप ने क्या कहा?
हाउस ऑफ रीप्रजेंटेटिव के पूर्व सदस्य और टेक्सास के लिए अमेरिकी अटॉर्नी, रैटक्लिफ को अपनी पुष्टि के दौरान सीनेट डेमोक्रेट से कोई समर्थन नहीं मिला. ट्रंप ने एक बयान में कहा, "क्लिंटन कैंपेन के फर्जी रूसी मिलीभगत को उजागर करने से लेकर FISA कोर्ट में FBI द्वारा नागरिक स्वतंत्रता के दुरुपयोग को पकड़ने तक, जॉन रैटक्लिफ हमेशा अमेरिकी जनता के साथ सच्चाई और ईमानदारी के योद्धा रहे हैं. जब 51 खुफिया अधिकारी हंटर बाइडेन के लैपटॉप के बारे में झूठ बोल रहे थे, तो उनमें से एक जॉन रैटक्लिफ अमेरिकी लोगों को सच्चाई बता रहे थे."
उन्होंने आगे कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि जॉन हमारे देश के दोनों सबसे बड़े खुफिया पदों पर सर्विस करने वाले पहले शख्स होंगे. वह सभी अमेरिकी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के लिए एक निडर योद्धा होंगे, साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के उच्चतम स्तर और शक्ति के जरिए शांति सुनिश्चित करेंगे." ट्रंप ने कहा कि 2020 में खुफिया और नेशनल सेक्योरिटी की फील्ड में विशिष्ट उपलब्धि के लिए रैटक्लिफ को नेशनल सेक्योरिटी मेडल मिलना "बहुत बड़ा सम्मान" था.
राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में, रैटक्लिफ पर डेमोक्रेट और पूर्व खुफिया अधिकारियों ने ट्रंप और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों द्वारा राजनीतिक विरोधियों पर हमला करने के लिए खुफिया जानकारी को सार्वजनिक करने का आरोप लगाया था, जिसमें राष्ट्रपति पद के लिए ट्रम्प के तत्कालीन प्रतिद्वंद्वी जो बाईडेन भी शामिल थे. रैटक्लिफ के कार्यालय ने इस आरोप का खंडन किया है.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









