
कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद
AajTak
तीन टेस्ट और 196 वनडे खेलने वाले वेंकटेश प्रसाद पहले भी संघ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. उन्होंने 749-558 के अंतर से जीत दर्ज की. प्रसाद के पैनल को उनके पूर्व साथी जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले का पूरा समर्थन मिला. यही वजह रही कि पैनल ने संघ के चारों प्रमुख पदों पर कब्जा जमाया.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद को रविवार 7 दिसंबर को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) का नया अध्यक्ष चुना गया. चुनाव में प्रसाद ने KN शान्त कुमार को पछाड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की. वहीं संतोष मेनन और सुजीत सोमसुंदर क्रमशः सचिव और उपाध्यक्ष चुने गए.
तीन टेस्ट और 196 वनडे खेलने वाले वेंकटेश प्रसाद पहले भी संघ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. उन्होंने 749-558 के अंतर से जीत दर्ज की. कुल 1307 सदस्यों ने वोट डाले. उपाध्यक्ष पद पर सुजीत सोमसुंदर ने डी विनोद शिवप्पा को 719-588 से हराया.
सोमसुंदर ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में एजुकेशन हेड के पद से इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया था. वहीं BN माधुकर नए कोषाध्यक्ष बने, जिन्होंने एमएस विनय को 736-571 से हराया. सचिव पद की कड़ी टक्कर में संतोष मेनन ने ईएस जयराम को 675-632 से मात दी.
कुंबले-स्रीनाथ का समर्थन, पैनल की पूरी टीम जीती
प्रसाद के पैनल को उनके पूर्व साथी जवागल श्रीनाथ और अनिल कुंबले का पूरा समर्थन मिला. यही वजह रही कि पैनल ने संघ के चारों प्रमुख पदों पर कब्जा जमाया. बेंगलुरु जोन से भी पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर कल्पना वेंकटाचार (764 वोट) और पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ अविनाश वैद्य (691 वोट) प्रसाद पैनल से विजयी हुए. उनके साथ आशिष अमरलाल (703 वोट) भी प्रतिनिधि चुने गए.
प्रसाद के सामने बड़ा चैलेंज

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












