
कर्ज जाल में फंसता परिवार... होम लोन जिम्मेदार, कारण- FD के बदले प्रॉपर्टी में लगा रहे पैसे
AajTak
अब बचत का पैटर्न बैंक डिपॉजिट की जगह रियल एस्टेट (Real Estate) जैसे फिजिल असेट्स की तरफ शिफ्ट हो गया है. इस ट्रेंड से ये संकेत भी मिलता है कि लोगों में अब घर का मालिकाना हक हासिल करने की चाहत बढ़ रही है.
भारत में काफी समय से लोगों की बचत घटने और उनपर कर्ज बढ़ने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. घरों पर बढ़ते लोन को लेकर इन अलग अलग रिपोर्ट्स में चिंता भी जताई जा रही है. अब केयरएज (Care Edge Ratings) की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि भारतीय घरों पर बढ़ते कर्ज की वजह हाउसिंग लोन में हो रहा इजाफा है.
केयरएज के मुताबिक भारतीयों के कुल रिटेल कर्ज में होम लोन की हिस्सेदारी 50 फीसदी है, 2022-23 में भारत में घरों पर कर्ज बढ़कर GDP के 38 फीसदी के बराबर हो चुका था. लेकिन ये 2020-21 के 39.2 फीसदी के पीक के मुकाबले कम भी हुआ है.
भारत के लिए चिंता का विषय
लेकिन इस मामूली कमी के बावजूद ये आंकड़ा दूसरी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले अभी भी ज्यादा है. आंकड़ों के मुताबिक ब्राजील में हाउसहोल्ड लोन GDP के 35 फीसदी के बराबर है. वहीं दक्षिण अफ्रीका में घरों पर कर्ज GDP के 34 परसेंट के बराबर है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय घरों पर कर्ज के भारी दबाव के बीच क्रेडिट कार्ड समेत अनसिक्योर्ड लोन में काफी इजाफा हो रहा है, इसको लेकर चिंता जताते हुए कहा गया है कि इनकी कड़ी निगरानी की जरुरत है.
लेकिन कर्ज में इजाफे की मुख्य वजह होम लोन को ही माना गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे घरों की कुल बचत पर असर नहीं पड़ा है और ये GDP के 24 फीसदी के बराबर ही बनी हुई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










