
करोड़ों में खेल रहे 15 रुपये के शेयर पर दांव लगाने वाले, इस मल्टीबैगर स्टॉक ने किया सबको हैरान DA Hike पर बड़ा अपडेट, होली से पहले मिल सकती है 'गुड न्यूज'; अकाउंट में बढ़कर आएगी सैलरी
ABP News
Multibagger Share: आज भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी के साथ NGL फाइन केम के शेयरों ने भी लगभग 2.45 परसेंट की बढ़त हासिल कर ली है और अब ये 2,233 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं.
Multibagger Share: शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक्स निवेशकों को हमेशा से लुभाते रहे हैं क्योंकि ये कुछ ही समय में आपकी लगाई रकम को कई गुना करने का दम रखते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने निवेशकों को मालामाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है. यहां हम NGL Fine Chem के शेयर की बात कर रहे हैं. यह एक ऐसी कंपनी है, जिसने शेयर बाजार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर अपने निवशकों को बेहतर रिटर्न दिया है.
फरवरी 2018 में NGL Fine Chem के शेयर की कीमत महज 15 रुपये थी, जो अब BSE पर 2282 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यानी कि 15 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाने वाले आज 1.52 करोड़ रुपये के मालिक होते. आज भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी के साथ NGL फाइन केम के शेयरों ने भी लगभग 2.45 परसेंट की बढ़त हासिल कर ली है और अब ये 2,233 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं. दिन में यह 2,282.75 रुपये के अब तक के अपने सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया था.
इस मल्टीबैगर फार्मा स्टॉक ने छह महीनों में 83.44 परसेंट और एक साल में 49 परसेंट की तेजी दिखाई है. वहीं, पिछले पांच सालों में इसने लगभग 14,000 परसेंट और लिस्टिंग के बाद से 127491 परसेंट का शानदार रिटर्न दिया है.
FY26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में NGL फाइन केम लिमिटेड का प्रदर्शन शानदार रहा है. इस दौरान इसका ऑपरेश्नल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही (YoY) के मुकाबले 43.11 परसेंट बढ़कर 89.10 करोड़ से 127.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. रेवेन्यू भी सितंबर तिमाही के 120.26 करोड़ से 6.03 परसेंट ज्यादा दर्ज की गई है.













