
कराची से लाहौर तक पूरे पाकिस्तान में सड़कों पर उतरे इमरान समर्थक, लगे- 'चौकीदार चोर है' के नारे
AajTak
पाकिस्तान में राजनीतिक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. आज सोमवार को पड़ोसी देश में नए प्रधानमंत्री को चुना जाना है, लेकिन उससे पहले सड़कों पर इमरान समर्थकों की भीड़ उमड़ी हुई है.
पाकिस्तान में राजनीतिक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. आज सोमवार को पड़ोसी देश में नए प्रधानमंत्री को चुना जाना है, लेकिन उससे पहले सड़कों पर इमरान समर्थकों की भीड़ उमड़ी हुई है. कराची से लाहौर तक इमरान के हजारों समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं, उनकी मांग है कि इमरान खान को फिर से पीएम बनाया जाए. ऐसी ही एक रैली में वहां 'चौकीदार चोर है' के नारे लगे हैं.
दरअसल, रविवार को रावलपिंडी में पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) पार्टी के शेख राशिद एक रैली को संबोधित कर रहे थे. उसमें 'चौकीदार चोर है' के नारे लगे. इन नारों को सेना के खिलाफ बताया जा रहा है.
راولپنڈی /10 اپریل پنڈی کی عوام کا شکریہ 🇵🇰✌️ عمران خان سے اظہار یکجہتی کے سلسلے میں لال حویلی سے براہ راست عوام کے جام غفیر سے خطاب🇵🇰👇https://t.co/Tc0IG0n2DJ@ImranKhanPTI pic.twitter.com/BG7uYtTOqv
बता दें कि इमरान को पीएम की कुर्सी से हटाने के पीछे पाकिस्तान की सेना और सेना प्रमुख जनरल बाजवा का हाथ माना जा रहा है. हालांकि, संबोधन के दौरान थोड़ी देर बाद शेख राशिद ने जनता से ऐसे नारे ना लगाने की अपील की, जिसके बाद जनता शांत हुई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










