
कम वोटिंग, डमी कैंडिडेट और BNP का बहिष्कार… बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी के संकेत हैं ये फैक्टर?
AajTak
बांग्लादेश में दोपहर 3 बजे तक 27.15% मतदान हुआ था. 2018 के आम चुनाव में कुल मिलाकर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था. चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा, "मतदान शाम 4 बजे समाप्त हो गया और गिनती शुरू हो गई है." उन्होंने कहा कि नतीजे सोमवार सुबह तक आने की उम्मीद है.
छिटपुट हिंसा और मुख्य विपक्षी पार्टी BNP और उसके सहयोगियों के बहिष्कार के बीच बांग्लादेशी रविवार को आम चुनाव में वोट डालने वाले लोगों की संख्या कम ही रही है. कम मतदान के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना के लगातार चौथी बार जीत हासिल करने की संभावना प्रबल है. मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने कहा कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक, मतदान लगभग 40 प्रतिशत था, लेकिन अंतिम गिनती के बाद यह आंकड़ा बदल सकता है.
दोपहर 3 बजे तक 27.15% मतदान मतदान ख़त्म होने से एक घंटे पहले चुनाव आयोग ने कहा था कि दोपहर 3 बजे तक 27.15% मतदान हुआ था. 2018 के आम चुनाव में कुल मिलाकर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था. चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा, "मतदान शाम 4 बजे समाप्त हो गया और गिनती शुरू हो गई है." उन्होंने कहा कि नतीजे सोमवार सुबह तक आने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं के अलावा, 300 में से 299 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा. एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण आयोग ने एक सीट पर मतदान सस्पेंड कर दिया.
चुनाव आयोग ने वोटिंग के दौरान, पूर्वोत्तर चट्टोग्राम में सत्तासीन अवामी लीग के उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी. आरोप था कि प्रत्याशी ने एक पुलिस अधिकारी को धमकाया था. इसके बाद इस निर्वाचन क्षेत्र में सत्तासीन पार्टी के दो बागी उम्मीदवारों के बीच चुनाव लड़ा गया.
BNP ने किया चुनाव बहिष्कार मतदान का प्रतिशत इसलि भी कम रहा क्योंकि नजरबंद बीमार पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने चुनाव का बहिष्कार किया. पार्टी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के तहत कोई भी चुनाव निष्पक्ष और विश्वसनीय नहीं होगा. चुनाव के दिन लोगों में कहीं भी वोटिंग को लेकर जरा भी उत्साह नजर नहीं आया. यहां तक कि चुनाव प्रचार बूथों के सामने भी सत्ताधारी दल समर्थित समर्थकों और चुनाव एजेंटों के अलावा मतदाताओं की मौजूदगी नहीं थी. कई बूथ पर पीठासीन अधिकारी खाली बैठे रहे और वहां कोई कतार नहीं लगी.
तीन केंद्रों पर रद्द हुए मतदान इसके साथ ही सामने आया है कि, तीन केंद्रों पर मतदान रद्द भी किया गया है. इनमें नरसिंगड़ी का एक और नारायणगंज के दो मतदान केंद्र शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग ने उद्योग मंत्री नुरुल माजिद महमूद हुमायूं के बेटे को नरसिंगडी में चुनावी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. चट्टोग्राम-10 सीट से चुनाव लड़ रहे दो उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झड़प के दौरान गोलियां चलीं. इसके साथ ही दो लोगों - 24 वर्षीय शांतो बरुआ और 35 वर्षीय जमाल को गोली मार दी गई और उन्हें चैटोग्राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया.
कई केंद्रों पर झड़प, फायरिंग जमालपुर के शारिशाबारी में एक मतदान केंद्र पर अवामी लीग के उम्मीदवार और एक स्वतंत्र उम्मीदवार के समर्थकों के बीच झड़प के बाद दो लोग घायल हो गए. ढाका के हज़ारीबाग़ में एक मतदान केंद्र के पास दो देशी बम विस्फोट होने से एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए. बांग्लादेश के चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 119.6 मिलियन पंजीकृत मतदाता 42,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर रविवार के मतदान में मतदान करने के पात्र थे.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







