
कमाई का महा मौका! अगले हफ्ते खुलने जा रहा YAAP Digital का IPO, जानें GMP से लेकर बाकी डिटेल विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार पर बढ़ा भरोसा; फरवरी में 16,912 करोड़ रुपये की खरीदारी, जानें डिटेल
ABP News
YAAP Digital IPO: Yaap Digital का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-27 फरवरी तक खुला रहेगा. SME सेगमेंट का यह IPO पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू है. यह डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर से जुड़ी एक कंपनी है.
YAAP Digital IPO: डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और परफॉर्मेंस मार्केटिंग से जुड़ी कंपनी Yaap Digital का आईपीओ अगले हफ्ते खुलने वाला है. कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा कराया है. SME सेगमेंट का यह IPO पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू है, जो 25 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 27 फरवरी तक इसके लिए बोली लगाई जा सकेगी. इसके एक हफ्ते बाद शेयरों की NSE SME पर लिस्टिंग की उम्मीद है.
21 फरवरी तक याप डिजिटल के IPO का GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 0 था. इसका मतलब है कि याप डिजिटल IPO इश्यू प्राइस पर लिस्ट होने के लिए तैयार है. हालांकि, इश्यू खुलने के बाद याप डिजिटल IPO का GMP बदल सकता है. आईपीओ के लिए कंपनी ने अभी तक प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है. कंपनी ने अपने RHP में कहा कि IPO के प्राइस बैंड के साथ लॉट साइज की घोषणा की जाएगी.
यह IPO 55 लाख शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है. चूंकि अभी IPO का प्राइस बैंड तय नहीं हुआ है इसलिए टोटल IPO प्राइस को कैलकुलेट नहीं किया जा सका है. पब्लिक इश्यू में कोई ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं है, जिसका मतलब है कि शेयरहोल्डर अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं.
नेट इश्यू का 50 परसेंट क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व है, जबकि बाकी 35 परसेंट रिटेल इन्वेस्टर्स और 15 परसेंट के लिए नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए रिजर्व है. सोक्रैडामस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है. बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड याप डिजिटल IPO का रजिस्ट्रार है.













