
'कमरे में मिसाइल, गैराज में रॉकेट रखने वालों से...', एयरस्ट्राइक के बीच लेबनान को नेतन्याहू का संदेश
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में खुफिया विभाग के बेस का दौरा किया. इस दौरे के दौरान, नेतन्याहू ने लेबनान के लोगों से सीधा संवाद किया और उन्हें हिज्बुल्लाह से खुद को मुक्त करने की अपील की. यह दूसरा दिन है जब इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्लाह को निशाना बना रहा है.
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल की खुफिया सेना के बेस का दौरा किया और हिज्बुल्लाह के खिलाफ चल रहे टकराव पर चर्चा की. उन्होंने लेबनानी लोगों से शांति की अपील की और हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई को जायज ठहराया. उन्होंने कहा कि हमने कल (बीते दिन) कहा था कि हमारी जंग आपसे नहीं है और आप सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं.
पीएम नेतन्याहू ने कहा, "हमारी लड़ाई आपके खिलाफ नहीं है, बल्कि हिज्बुल्लाह के खिलाफ है. नसरल्लाह आपको तबाही के किनारे पर ले जा रहा है. मैंने आपसे कल कहा था कि जिन घरों में उसने मिसाइलें रखी हैं, उन्हें खाली कर दें, जहां लिविंग रूम में मिसाइल और गैरेज में रॉकेट हैं, वे सुरक्षित नहीं रहेंगे. हिज्बुल्लाह और नसरल्लाह के चंगुल से खुद को मुक्त करें, यह आपके भले के लिए है."
यह भी पढ़ें: लेबनान: मिडिल ईस्ट का 'स्विट्जरलैंड' कैसे 'आतंक का हब' बन गया, कभी पूरी रात चलती थी पार्टी
इजरायल ने लॉन्च किए हिज्बुल्लाह के खिलाफ अभियान
इजरायल अब दूसरे मोर्चे पर हिज्बुल्लाह के साथ उलझ गया है. यहां उसकी सेना लगातार बमबारी कर रही है. बीते दिनों पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोटों के बाद इजरायल ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ बड़े अभियान लॉन्च किए हैं, और लगातार रॉकेट-मिसाइल हमले किए जा रहे हैं. आज ही एक हमले में इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के रॉकेट डिवीजन के एक प्रमुख कमांडर, इब्राहीम कुबैसी को मार गिराया.
दूसरे मोर्चे पर जंग का खतरा बढ़ा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










