
कमरे में ढेरों 'लाशें' देखकर किसी ने बुला ली पुलिस, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
ब्रिटेन में एक कम्युनिटी सेंटर में कुछ लोग योग कर रहे थे. यहां किसी ने खिड़की से झांककर ये सब देखा तो आनन फानन में पुलिस को बुला लिया. लेकिन जब पुलिस यहां पहुंची तो हैरान रह गई और अपना सिर पकड़ लिया.
भारत समेत दुनियाभर में लोग योग के महत्व को समझने लगे हैं और कार्डियो की जगह योग की मदद से स्वस्थ रहना अधिक पसंद कर रहे हैं. सुबह के समय पार्क, योगा सेंटर या अन्य किसी कम्युनिटी स्पेस में लोगों के ग्रुप को एक्सरसाइज या योगा करते देखा जाना आम है. लेकिन हाल में जब ब्रिटेन में जब कुछ लोग योगासन में बैठे तो मुसीबत ही हो गई.
लोगों को शवासन में लेटा देखा तो...
दरअसल, यहां तो खोजी कुत्ते और तमाम हथियार लेकर पुलिस ही पहुंच गई. असल में किसी ने यहां ढेरों लोगों को शवासन में लेटे देखा तो उसे लगा कि किसी ने एक साथ इतने लोगों की हत्या कर दी है और ये मास किलिंग का मामला है. बताते चलें कि ब्रिटेन में गोलीबारी और मास किलिंग के मामले अक्सर आते रहते हैं.
हड़बड़ाकर पहुंची पुलिस ने पकड़ लिया सिर
हड़बड़ाकर पहुंची पुलिस तब हैरान रह गई और सिर पकड़ लिया जब उन्हें समझ आया कि ये सब तो शवासन में आंखे बंद किए लेटे हैं. इस असामान्य घटना को सीस्केप कैफे ने एक फेसबुक पोस्ट में साझा किया. लिंकनशायर पुलिस ने बाद में कहा कि सभी लोग सुरक्षित और अच्छे स्वास्थ्य में हैं. हमें आई कॉल नेक इरादे से की गई थी। योग टीचर मिल्ली लॉज़ ने बीबीसी को बताया कि उन्हें लगा कि उनके "मास किलर" होने की खबरें उड़ गई हैं.
कुछ लोग खिड़की से झांक रहे थे फिर अचानक चले गए

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












