
कब गरजेगा कोहली-पुजारा का बल्ला? बढ़ता जा रहा शतक का इंतजार
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के दो धुरंधर विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में एक बार फिर निराश किया. दोनों स्टार बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए. कप्तान विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं पुजारा 17 रन बनाकर आउट हुए. इन दोनों दिग्गजों से उम्मीद थी कि वे शतक का सूखा खत्म करेंगे, लेकिन एक बार फिर उन्होंने फैन्स को निराश किया.
भारतीय क्रिकेट टीम के दो धुरंधर विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में एक बार फिर निराश किया. दोनों स्टार बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए. कप्तान विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं पुजारा 17 रन बनाकर आउट हुए. इन दोनों दिग्गजों से उम्मीद थी कि वे शतक का सूखा खत्म करेंगे, लेकिन एक बार फिर उन्होंने फैन्स को निराश किया. विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से शतक निकले लंबा समय हो गया है. कोहली का बल्ला जहां 15 महीने से खामोश है तो पुजाारा के बल्ले से आखिरी बार शतक जनवरी 2019 में निकला था. यानी पुजारा को शतक बनाए 25 महीने हो गए हैं. कोहली ने आखिरी बार 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में शतक बनाया था. तब उन्होंने कोलकाता में 136 रनों की शानदार पारी खेली थी. उस शतक के बाद से कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट की कुल 36 पारियों में 1286 रन बनाए, जिसमें 12 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका एवरेज 38.96 का रहा है, जो उनके करियर एवरेज 55.58 से मेल नहीं खाता है.More Related News

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.












