
कप्तान सूर्या ने तूफानी पारी खेल रचा खास कीर्तिमान... बाबर आजम पीछे छूटे, ये गेंदबाज बना गया शर्मनाक रिकॉर्ड
AajTak
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं. सूर्यकुमार यादव जब क्रीज पर उतरे तो भारत काफी मुश्किल में था. कप्तान सूर्या ने शानदार इनिंग्स खेल भारत को संकट से उबारा.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी (शनिवार) को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया. सूर्यकुमार ने 10 चौके और चार छक्के की मदद से 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए.
सूर्यकुमार यादव ने इस इनिंग्स के दौरान टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 1000 हजार रन पूरे कर लिए. कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का ये टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच भी था. सूर्यकुमार टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान डेब्यू मुकाबले में दूसरी सबसे बड़ी इनिंग्स खेलने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं.
सूर्यकुमार यादव बाबर आजम (पाकिस्तान), महेला जयवर्धने (श्रीलंका) और मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश) जैसे खिलाड़ियों से आगे निकल गए. इस मामले में सूर्यकुमार यादव केवल वेस्टइंडीज के क्रिस गेल से पीछे रह गए, जिन्होंने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में 88 रन बनाए थे.
कप्तान के रूप में डेब्यू पारी में उच्चतम स्कोर (टी20 विश्व कप) 88 क्रिस गेल बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 2009 84* सूर्यकुमार यादव बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका, वानखेड़े, 2026 68* बाबर आजम बनाम भारत, दुबई 2021 65 महेला जयवर्धने बनाम कनाडा, जोहानिसबर्ग, 2007 61 मोहम्मद अशरफुल बनाम वेस्टइंडीज, जोहानिसबर्ग, 2007
सूर्यकुमार यादव ने अपनी इनिंग्स के दौरान तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर की जमकर खबर ली. नेत्रवलकर ने 16वें ओवर में 21 रन दिए. फिर पारी की आखिरी ओवर में भी इस तेज गेंदबाज ने इतने ही रन खर्च किए. नेत्रवलकर ने 4 ओवरों में कुल 65 रन लुटाए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.टी20 वर्ल्ड कप मैच में किसी गेंदबाज की ये सबसे महंगी गेंदबाजी रही. नेत्रवलकर ने श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया. जयसूर्या ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन खर्च कर दिए थे.
सूर्यकुमार यादव की शानदार इनिंग्स के चलते ही भारतीय टीम इस मुकाबले में यूएसए के खिलाफ 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाने में सफल रही. भारतीय टीम के 6 विकेट 77 रनों के स्कोर तक गिर गए थे, लेकिन उसके बाद सूर्या ब्रिगेड मैच में कमबैक करने में कामयाब हो पाई.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







