
कनाडा की ट्रुडो सरकार का एक और यू-टर्न, अब एयरपोर्ट पर नहीं होगी भारतीयों की सख्त जांच
AajTak
अब सरकार ने नये प्रोटोकॉल हटाने के कारणों का उल्लेख नहीं किया है. कनाडाई वायु परिवहन सुरक्षा प्राधिकरण (CATSA) द्वारा किए गए उपायों में प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने से पहले हवाई अड्डों पर यात्रियों और सामान की जांच करना शामिल था.
भारत और कनाडा में चल रहे तनावपूर्ण रिश्तों के बीच कनाडा की जस्टिन टुड्रो सरकार ने एक और यू-टर्न लिया है.सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा सरकार ने भारत आने वाले यात्रियों की अतिरिक्त सुरक्षा जांच करने के कुछ दिन पहले लिए गए अपने फैसले को वापस ले लिया है. यह कदम खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर दोनों देशों में उपजे कूटनीतिक तनाव के बीच उठाया गया था.
परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने इस सप्ताह की शुरुआत में जांच बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा था कि भारत आने वाले हर यात्री की एयरपोर्ट पर और कड़ी सुरक्षा और स्क्रीनिंग की जाएगी. आनंद ने एक बयान में कहा, "अत्यधिक सावधानी के तौर पर कनाडा सरकार भारत आने वाले यात्रियों की अस्थायी रूप से अतिरिक्त सुरक्षा जांच करेगी."
एयरपोर्ट पर लगने लगी थी लंबी कतारें
अब सरकार ने नये प्रोटोकॉल हटाने के कारणों का उल्लेख नहीं किया है. कनाडाई वायु परिवहन सुरक्षा प्राधिकरण (CATSA) द्वारा किए गए उपायों में प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने से पहले हवाई अड्डों पर यात्रियों और सामान की जांच करना शामिल था. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत जाने वाली उड़ानों पर अतिरिक्त जांच के कारण देरी हुई और हवाई अड्डों पर लंबी कतारें लग गईं थी.
यह भी पढ़ें: सबूतों पर फिर कनाडा के हाथ खाली... भारतीय PM, विदेश मंत्री और NSA पर किए गए दावे से भी पलटा
अक्टूबर में नई दिल्ली से शिकागो जा रहे एयर इंडिया के विमान में बम की धमकी मिलने के बाद जांच बढ़ाए जाने की घोषणा की गई थी. विमान को कनाडा के इकालुइट की ओर मोड़ दिया गया था, जहां जांच के बाद विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला था.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








