
कतर में फांसी की सजा से कैसे बचे 8 पूर्व नौसैनिक? जानिए भारत की कूटनीतिक उपलब्धि की Inside Story
AajTak
2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी और कतर के अमीर दुबई में मिले इसके अगले ही दिन 3 दिसंबर को कतर ने जेल में बंद 8 भारतीयों से भारतीय राजदूत को मिलने दिया और इसके 26 दिन बाद सभी 8 भारतीयों की फांसी की सजा को कम कर दिया गया.
कतर में मुश्किल में फंसे 8 भारतीयों को लेकर गुरुवार को राहत भरी खबर आई. कतर ने इन सभी 8 भारतीयों की फांसी की सजा को कम कर दिया, जिसके बाद इनके सुरक्षित वापस भारत लौटने की उम्मीद बढ़ गई है. नूपुर शर्मा जैसे मामलों पर विरोध और फिर पूर्व नौसैनिकों को फांसी की सजा, इन दोनों मामलों के बाद कतर-भारत के संबंध में तल्खी का खतरा बढ़ गया था, लेकिन अब जिस तरीके से पूर्व नौसैनिकों की फांसी की सजा कम हो गई है, उसे भारत की कूटनीतिक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है. इस कूटनीतिक उपलब्धि की Inside Story पर डालते हैं नजर.
जब पहली बार कतर दौरे पर गए थे पीएम मोदी पहले थोड़ा पीछे चलते हैं. तारीख, 4 जून 2016, कतर में प्रधानमंत्री मोदी का पहला दौरा था. जहां उन्होंने प्रवासी भारतीयों के बीच कतर के अमीर के बारे में जो कुछ कहा वह आज सभी को जानना चाहिए. पीएम मोदी ने तब कहा था कि, 'यहां के शासन कर्ता भी भारतीय समुदाय को बहुत प्यार करते हैं. उन पर बड़ा भरोसा है. मुझे विश्वास है हम जब भी कोई चीज उनके सामने रखते हैं, तो वे उसका समाधान खोजते ही हैं. अबतक जो भी मैंने कहा है उसका मुझे सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुआ है.
अभी हाल ही में हुई थी कतर के अमीर से पीएम मोदी की मुलाकात साल 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के अमीर के बारे में कहा कि वो समाधान खोजते हैं. तो क्या 8 भारतीयों की फांसी के मामले में भी कतर के अमीर ने यही किया ? कतर ने 8 भारतीयों की फांसी की सजा को कम कर दिया. 2 दिसंबर 2023 को दुबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी की मुलाकात हुई. जिस तरह से दोनों नेताओं ने हाथ पकड़े हुए मुस्कुराहट के साथ मुलाकात की, उससे लगा कि क्या कतर की जेल में बंद 8 भारतीयों के परिवारों को जल्द ही इस तरह हंसने का मौका मिलने वाला है तो क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के शेख की केमिस्ट्री ने 8 भारतीयों को फांसी की सजा से राहत देने में बड़ा रोल निभाया ?
COP28 शिखर सम्मेलन में हुई थी मुलाकात, क्या यहीं रची गई भूमिका? क्या प्रधानमंत्री मोदी ने कतर के शासक के सामने 8 भारतीयों से जुड़ी समस्या रखी और उसके बाद ही कतर के सुर नरम हुए ? क्योंकि कतर और भारत दोनों ने ही इस मुलाकात में जेल में बंद 8 भारतीयों को लेकर कुछ नहीं कहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के शासक शेख तमीम बिन हमद अल थानी से दुबई में सीओपी28 शिखर सम्मेलन में मुलाकात के बाद जो ट्वीट किया, उसमें लिखा, "दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन के मौके पर कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमदद अल थानी से मिलने का अवसर मिला. द्विपक्षीय साझेदारी की संभावना और कतर में भारतीय समुदाय की भलाई पर हमारी अच्छी बातचीत हुई."
कतर के शेख और पीएम मोदी की मुलाकात में हमेशा दिखी गर्मजोशी एक खास बात ये है कि, कतर के शेख प्रधानमंत्री मोदी से हमेशा दिल खोलकर मिलते हुए दिखते रहे हैं? वो चाहे 8 साल पहले की पहली मुलाकात हो, 25 मार्च 2015 को भारत आए कतर के अमीर हर तस्वीर में हंसते मुस्कुराते दिखे थे, और पीएम मोदी के साथ गर्मजोशी से मिले थे. यही नहीं जब प्रधानमंत्री मोदी इसके अगले साल कतर गए तब भी दोनों नेताओं के बीच करीबी देखने को मिली थी.
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान भी दोनों नेताओं की गर्मजोशी में कमी नजर नहीं आई. ऐसे में फिर क्या हो गया जिस वजह से कतर ने भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को 30 अगस्त 2022 की रात को उठा लिया और उन्हें दोहा की एक जेल में बाक़ी क़ैदियों से अलग रख दिया गया. इन भारतीयों में तीन रिटायर्ड कैप्टन, चार कमांडर और एक नाविक शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








